मेसी ने अर्जेंटीना के लिए फेयरवेल मैच खेला: नेशनल एंथम के दौरान रो पड़े, बेटों के साथ मैदान पर उतरे; PHOTO
Published: Updated:
3 min read

अर्जेंटीना को FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन ने 1-0 से हराकर खिताब जीता था।
स्पोर्ट्स डेस्क. लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपना आखिरी घरेलू मैच खेला। ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोनुमेंटल (Estadio Monumental) में अर्जेंटीना का सामना बेनिन (Benin) से हुआ। पूरा स्टेडियम मेसी की फेयरवेल के रंग में रंगा नजर आया।
मैच से पहले मेसी की 10 नंबर जर्सी पर Gracias (बहुत-बहुत धन्यवाद) लिखा गया। मैदान पर उतरते समय उनके बेटे थियागो, माटेओ और सिरो भी साथ थे। आतिशबाजी हुई। नेशनल एंथम के दौरान मेसी भावुक होकर रो पड़े। कोच लियोनेल स्कालोनी (Lionel Scaloni) भी भावुक नजर आए।
ये भी पढ़े : सेना के खिलाड़ियों ने जीते 20 मेडल: 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज; मेडल टैली में इंडिया चौथे नंबर पर रहा

मेसी ने पहला मौका बनाया
मैच के 7वें मिनट में मेसी ने बॉक्स के बाहर से शॉट लगाया। बेनिन के गोलकीपर ने इसे रोक लिया। 10वें मिनट में मेसी के सम्मान में सेलिब्रेशन हुआ। आतिशबाजी के बीच फैंस ने खड़े होकर उन्हें सलाम किया। पहले हाफ में अर्जेंटीना ने ज्यादा पजेशन रखा। हालांकि गोल नहीं कर सका। हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा।
मेसी ने पहला असिस्ट दिया
दूसरे हाफ की शुरुआत में अर्जेंटीना ने बढ़त बना ली। मेसी ने क्रॉस दिया। निकोलस ओटामेंडी (Nicolas Otamendi) ने गोल कर दिया। यह ओटामेंडी का भी अर्जेंटीना के लिए आखिरी मैच था। कुछ देर बाद उन्हें सब्स्टीट्यूट कर दिया गया। इसके बाद मेसी को फ्री-किक पर गोल करने का मौका मिला। उनका शॉट टारगेट पर नहीं गया।

निको पाज ने दूसरा गोल दागा
अर्जेंटीना को दूसरा गोल निको पाज ने दिलाया। उन्होंने दाईं तरफ से अंदर आते हुए शानदार शॉट लगाया। गेंद सीधे नेट में गई। इस गोल में भी मेसी का योगदान रहा। उन्होंने अपना दूसरा असिस्ट किया। निको पाज को अर्जेंटीना के भविष्य के बड़े खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्हें भविष्य में नंबर-10 की जिम्मेदारी संभालने वाले खिलाड़ियों में भी देखा जा रहा है।
ये भी पढ़े : वैभव नहीं, जापान के 11 साल के युकी कुरिहारा सबसे यंग मेडलिस्ट: Puyo Puyo Champions ई-स्पोर्ट्स में गोल्ड जीता
मेसी के इस वर्ल्ड कप में 8 गोल थे
अर्जेंटीना को FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन ने 1-0 से हराकर खिताब जीता था। मेसी इस सीजन दूसरे हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 8 गोल और 4 असिस्ट किए थे। हालांकि वे टीम को खिताब नहीं जिता सके।
ये भी पढ़े : एशियन गेम्स 2026 में भारत को 21 गोल्ड: 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत टोटल 85 मेडल; शूटिंग से सबसे ज्यादा 15 मेडल
मेसी के रहते अर्जेंटीना ने हाल ही में 2021 कोपा अमेरिका, 2022 फाइनलिस्सिमा, 2022 FIFA वर्ल्ड कप और 2024 कोपा अमेरिका खिताब जीता। साथ ही इस साल वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी जगह बनाई। हालांकि खिताब नहीं जीत सके।
ये भी पढ़े : एशियन गेम्स में इंडिया को लगातार दूसरा गोल्ड: पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक की 20 और तिलक की 21 बॉल पर फिफ्टी

