सहवाग के बेटे की U19 एशिया कप में फिफ्टी: 4 सिक्स और 52 बॉल पर 70* रन... पहले ही मैच में नेपाल को 19 ओवर में हराया
Published: Updated:
2 min read

आर्यवीर ने ओपनिंग में मोर्चा संभालते हुए 52 बॉल में नाबाद 70 रन की पारी खेली। इसमें 4 सिक्स और 7 चौके लगाए।
स्पोर्ट्स डेस्क. अंडर-19 एशिया कप (U19 Asia Cup 2026) में भारतीय टीम ने जीत से आगाज किया है। अपने पहले ही मैच में नेपाल को 19.1 ओवर में 10 विकेट से शिकस्त दी। इस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के बेटे आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) ने दमदार खेल दिखाते हुए फिफ्टी लगाई।
आर्यवीर ने ओपनिंग में मोर्चा संभालते हुए 52 बॉल में नाबाद 70 रन की पारी खेली। इसमें 4 सिक्स और 7 चौके लगाए। उनका साथ कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (Lakshya Raichandani) ने दिया, जिन्होंने 63 बॉल पर नाबाद 53 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: PM मोदी से मिले सूर्यकुमार: प्रधानमंत्री ने वीडियो शेयर कर लिखा- दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ
नेपाल टीम 128 पर ऑलआउट
यह टूर्नामेंट ODI फॉर्मेट में खेला जा रहा है, लेकिन टीम इंडिया ने 20 ओवर में ही मैच जीत लिया। सबसे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद नेपाल टीम को 42.3 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट किया।
अर्जुन राजपूत और ईशान सूद ने 3-3 विकेट लिए। इस परफॉर्मेंस के लिए ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। यशवीर गौड़ ने 2 विकेट लिए। मनाल चौहान और काव्य पटेल ने 1-1 विकेट लिया।
टीम इंडिया 10 विकेट से जीती
129 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने बगैर विकेट गंवाए 19.1 ओवर में ही चेज कर लिया। ओपनर आर्यवीर 70 और कप्तान लक्ष्य 53 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस एशिया कप में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी बतौर विकेटकीपर खेल रहे हैं, लेकिन उनकी इस मैच में बैटिंग नहीं आई।
अब भारतीय टीम का दूसरा ग्रुप मैच पाकिस्तान के खिलाफ 8 नवंबर को होगा। यह मुकाबला अल अमीरात में ही भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा।

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (वाइस कैप्टन), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद।
ये भी पढ़ें: IPL ऑक्शन से पहले एक और ट्रेड डील: चेन्नई और हैदराबाद ने 2-2 प्लेयर बदले, लिविंगस्टोन को 7 करोड़ का नुकसान

