बाबर की सेंचुरी रुकवाई तो मां मर जाएगी: फैन की ट्रोलिंग पर पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम बोले- हमारे प्लेयर्स का फैन बेस जाहिल है
Published: Updated:
3 min read

बाबर आजम इस समय पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान हैं। उन्होंने अब तक 66 टेस्ट, 148 वनडे और 145 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के जो फैन्स होते हैं, वो जाहिल होते हैं। खासकर बाबर आजम के फैन तो किसी को भी टारगेट करते हैं और भद्दे कमेंट्स करते हैं। यह बात हम नहीं बल्कि पाकिस्तानी विकेटकीपर बैटर आजम खान ने कही हैं।
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोइन खान के बेटे आजम ने यह बात बैकवर्ड पॉइंट क्रिकेट पोडकास्ट में कहीं। आजम ने कहा कि एक बार वो बाबर के साथ एक मैच में बैटिंग कर रहे थे, तब इंस्टाग्राम पर कमेंट आया कि बाबर की सेंचुरी रुकवाई तो तुम्हारी मां मर जाएगी और पिता को कैंसर हो जाएगा।

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की जाहिल फैन बेस
आजम खान ने कहा- हमारे यहां जो सोशल मीडिया है वो बहुत गंदा है। आपको पता है एक बार बाबर के फैन्स ने क्या किया। एक बार में आयरलैंड में उसके साथ बैटिंग कर रहा था। वो करीब 75 रन बनाकर खेल रहा था और जीत के लिए हमें करीब 40 रन चाहिए थे।
इस विकेटकीपर ने कहा- तब किसी ने मेरी इंस्टाग्राम फोटो पर कमेंट किया कि अगर तूने बाबर की सेंचुरी रुकवाई तो तेरी मां मर जाएगी और तेरे पिता को कैंसर हो जाएगा। इस तरह के कमेंट किए। आप समझ लीजिए कि इतनी जाहिल फैन बेस है हमारे क्रिकेटर्स की।
आजम ने कहा- जाहिर से बात है कि बाबर या उसके गेम के साथ कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उसका फैन बेस बहुत ही ज्यादा टॉक्सिक है।
ये भी पढ़ें: IPL ऑक्शन से पहले एक और ट्रेड डील: चेन्नई और हैदराबाद ने 2-2 प्लेयर बदले, लिविंगस्टोन को 7 करोड़ का नुकसान
मुल्डर और उसकी गर्लफ्रेंड को भी ट्रोल किया
जनवरी 2025 में साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गए केपटाउन टेस्ट का भी आजम ने जिक्र किया। इस मैच में अफ्रीकी बॉलर वियान मुल्डर ने बैटिंग कर रहे बाबर आजम को थ्रो मारते हुए बॉल मारी थी।
इस वाकये को याद करते हुए आजम खान ने कहा- वियान मुल्डर कौन था वो... उसने बस वो एक थ्रो मारी थी। उसके बाद उसकी पोस्ट पर जो कमेंट्स आए और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो क्या कमेंट्स आए। बाबर किंग, बाबर किंग, बाबर किंग... ही दिखे।
ये भी पढ़ें: कोहली के बर्थडे पर रोनाल्डो रिटायर: विराट इंस्पिरेशन और आइडल मानते हैं, दोनों ने फिटनेस का बेंचमार्क सेट किया

