18 साल में कोहली के 3 बर्थडे मैच: टेस्ट-T20I में फ्लॉप, ODI में सेंचुरी; दो मैच वर्ल्ड कप में खेले, देखें इंडिया जीती या हारी
Published: Updated:
2 min read

विराट कोहली ने 18 साल के क्रिकेट कॅरियर में 565 इंटरनेशनल मैच खेले। जिसमें टोटल 86 सेंचुरी लगाईं।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज (5 नवंबर) अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके लिए यह बर्थडे बेहद स्पेशल है, क्योंकि यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल का कॅरियर पूरा होने के ठीक बाद आया है। 18 नंबर से कोहली का गहरा नाता भी रहा है। इसी तारीख को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और इसी 18 नंबर की जर्सी भी पहनते हैं।
कोहली ने कॅरियर में 3 मैच बर्थडे वाले दिन खेले
उनको फैन्स किंग कोहली भी कहते हैं। आज उनके बर्थडे जैसे खास मौके पर हम उनके फैन्स को यह भी बताना चाहेंगे कि उनके कॅरियर में 3 बर्थडे मैच रहे हैं। यानी कोहली ने 5 नवंबर को तीन मैच खेले हैं। खास बात यह भी है कि तीनों अलग-अलग फॉर्मेट के रहे।
कोहली ने बर्थडे पर सबसे पहले टेस्ट खेला, उसके बाद टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। दोनों मैच में वो बड़ा स्कोर नहीं बना सके। हालांकि तीसरा मैच ODI खेला, जिसमें सेंचुरी लगाई थी और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे। आज हम कोहली के इन तीनों बर्थडे मैच और उनके 18 नंबर के कनेक्शन के बारे में जानेंगे...

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम 5 विकेट से जीती: कोहली के 74 रन, अर्शदीप को 4 विकेट; पांच ODI की सीरीज में इंडिया 1-0 से आगे





ये भी पढ़ें: IND Vs PAK मैच, 84 लाख टिकट की डिमांड: स्टेडियम कैपेसिटी 34 हजार, ODI वर्ल्ड कप में दोनों टीम के बीच 3 मैच संभव

