IND Vs PAK मैच, 84 लाख टिकट की डिमांड: स्टेडियम कैपेसिटी 34 हजार, ODI वर्ल्ड कप में दोनों टीम के बीच 3 मैच संभव
Published: Updated:
3 min read

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच खेला गया था। उसी दौरान स्टेडियम हाउसफुल था। (फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 (ODI World Cup 2027 tickets) के टिकट्स की हाई डिमांड देखने को मिल रही है। बुकिंग शुरू होने के शुरुआती 12 दिन में ही 142 देश से डेढ़ करोड़ से ज्यादा टिकट्स के लिए एप्लीकेशन आई थीं। अब खबर आई है कि अकेले इंडिया-पाकिस्तान (IND vs PAK match tickets) मैच के लिए करीब 84 लाख रिक्वेस्ट आई हैं।
जबकि खास बात यह है कि स्टेडियम की कैपेसिटी सिर्फ 34 हजार दर्शकों की ही है। इंडिया-पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के बीच यह मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: राइजिंग एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम घोषित: तिलक कप्तान, रजत उपकप्तान; 22 नवंबर को पाकिस्तान से मैच

फाइनल के टिकट्स के लिए 79 लाख रिक्वेस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुताबिक, इंडिया Vs पाकिस्तान मैच के टिकट्स के लिए 8,397,294 रिक्वेस्ट आई हैं। जबकि वर्ल्ड कप 2027 फाइनल के टिकट्स के लिए करीब 79 लाख रिक्वेस्ट ही आई हैं। यह खिताबी मुकाबला भी इसी स्टेडियम में 21 नवंबर को होना है।
ICC की मानें तो टूर्नामेंट के सभी मैच के टिकट्स के लिए अब तक करीब 193 देश से 12 करोड़ से ज्यादा रिक्वेस्ट आई हैं। इसमें भी करीब 28 लाख यूनिक रजिस्ट्रेशन हैं।
इंडिया Vs पाकिस्तान 3 मैच संभव
ODI वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप के लिए ICC ने शेड्यूल बदला है, जिससे इंडिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच होने की उम्मीद है।
इसमें भी दो मुकाबले लगभग तय माने जा रहे हैं। पहला मैच ग्रुप स्टेज में और दूसरा सुपर-7 राउंड में हो सकता है। इसके बाद यदि दोनों टीमें क्वालिफाई करती हैं तो सेमीफाइनल या फाइनल में भी एक मैच होने की उम्मीद रहेगी।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में सिर्फ दो ODI सीरीज जीती इंडिया: अब 19वीं सीरीज का पहला मैच 4 को, गिल तीन मैच में कप्तानी करेंगे

12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा
शेड्यूल के मुताबिक, वर्ल्ड कप का आगाज रैंकिंग में सबसे नीचे की तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज से होगा। इनमें से सिर्फ एक टीम अगले दौर में पहुंचेगी, जबकि बाकी दो टीमें बाहर हो जाएंगी।
7 अक्टूबर से ग्रुप स्टेज के मैच शुरू होंगे, जिसमें पहला मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप में 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
ग्रुप-A: इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-A
ग्रुप-B: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालिफायर-B
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान लीग खेलेंगे आमिर: UK की नागरिकता से IPL ऑक्शन में उतरने की चर्चाएं, PAK से 159 इंटरनेशनल मैच खेल चुके

