न्यूजीलैंड में सिर्फ दो ODI सीरीज जीती इंडिया: अब 19वीं सीरीज का पहला मैच 4 को, गिल तीन मैच में कप्तानी करेंगे
Published:
3 min read

विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस ODI सीरीज में खेलते नजर आएंगे। (फाइल फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी20 की सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दोनों टीम के बीच पांच ODI की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। सभी ODI भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: कृष्णा की जगह आकिब नबी ODI टीम में: न्यूजीलैंड में सीरीज के सभी मैच खेलेंगे; शमी को फिर मौका नहीं मिला
वनडे सीरीज में हेड-टू-हेड
न्यूजीलैंड में भारतीय वनडे टीम का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीम के बीच अब तक 10 बाइलेटरल सीरीज खेली गईं, जिसमें इंडिया ने सिर्फ 2 और न्यूजीलैंड ने 6 जीती हैं। 2 सीरीज ड्रॉ रहीं।
यदि ओवरऑल ODI सीरीज की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीम के बीच अब तक 18 बाइलेटरल सीरीज खेली गईं, जिसमें इंडिया ने 9 और न्यूजीलैंड ने 7 जीती हैं। 2 सीरीज ड्रॉ रहीं। अब दोनों टीम के बीच 19वीं सीरीज खेली जाएगी।

ODI सीरीज के लिए दो टीम चुनी
इस 5 ODI की सीरीज के लिए इंडिया और न्यूजीलैंड की दो टीम चुनी गई हैं। पहले 3 मैच में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे।
दरअसल, वनडे के बाद 2 टेस्ट की सीरीज भी खेली जानी है। दोनों सीरीज के बीच सिर्फ 3 ही दिन का ही ब्रेक रहेगा। ऐसे में टेस्ट सीरीज खेलने वाले प्लेयर्स को आखिरी दो वनडे से आराम दिया गया है। उस स्थिति में आखिरी दो वनडे में गिल की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी संभालेंगे।
ये भी पढ़ें: सबसे कम दिन और बॉल में 150 विकेट: T20I में अर्शदीप का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट भी लिए
कहां LIVE देख सकेंगे
क्रिकेट फैन्स इंडिया Vs न्यूजीलैंड सीरीज के सभी मुकाबले टीवी चैनल सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर LIVE देख सकेंगे। जबकि मोबाइल यूजर्स यह सभी मैच सोनी लिव ऐप पर LIVE देख पाएंगे। इसी ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

पहले तीन ODI के लिए दोनों स्क्वॉड
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, आकिब नबी और कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।
ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली की न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस शुरू: 4 नवंबर को पहला ODI मैच, BCCI ने वीडियो शेयर किया

आखिरी दो ODI के लिए स्क्वॉड
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

