सबसे कम दिन और बॉल में 150 विकेट: T20I में अर्शदीप का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट भी लिए
Published: Updated:
2 min read

अर्शदीप सिंह ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड टी20 मैच में हासिल की, जिसमें उन्होंने 38 रन देकर 1 विकेट लिया। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। अर्शदीप डेब्यू के बाद सबसे कम दिन में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वर्ल्ड के पहले बॉलर भी बने हैं।
इसके अलावा अर्शदीप 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बने हैं। उनसे पहले कोई भारतीय ऐसा नहीं कर सका। साथ ही अर्शदीप एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 40 विकेट लेने वाले भी वर्ल्ड के पहले बॉलर (फुल मेम्बर्स टीम में) बने हैं।

सबसे कम बॉल और दिन में 150 विकेट
सबसे पहले बात सबसे कम दिन में 150 की करते हैं। अर्शदीप ने डेब्यू के बाद सिर्फ 1577 दिन में ही यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2325 दिन में 150 विकेट लिए थे।
इसके अलावा अर्शदीप ने सबसे कम 2143 बॉल में 150 विकेट लेने वाले वर्ल्ड के पहले फास्ट बॉलर बने हैं। इस मामले में उन्होंने बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2532 बॉल में यह रिकॉर्ड बनाया था।

150वां विकेट सेंटनर के रूप में लिया
अर्शदीप ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड टी20 मैच में हासिल की, जिसमें उन्होंने 38 रन देकर 1 विकेट लिया। अर्शदीप ने अपना 150वां शिकार न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर को बनाया। वे नीतीश रेड्डी के हाथों कैच आउट हुए।
चौथे टी20 में दोनों प्लेइंग-11:
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर और नेथन स्मिथ।

