4-5 घंटे बचे हैं चांद निकलने में: पत्नी देविशा के गुस्सा होने पर सूर्या बोले- भाई ने पहली बार व्रत रखा है; VIDEO वायरल
Published: Updated:
3 min read

सूर्यकुमार यादव ने पत्नी देविशा के साथ करवा चौथ पर अपनी फोटो शेयर कीं। (फोटो- इंस्टाग्राम)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar yadav) ने पहली बार करवा चौथ (Karwa Chauth fast for cricketers) का व्रत रखा। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देविशा गुस्से में नजर आ रही हैं। सूर्या भी कहते दिख रहे हैं कि चांद निकलने में 4-5 घंटे बचे हैं।
दरअसल, करवा चौथ के मौके पर सूर्या और देविशा मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर (Babulnath Temple) पहुंचे थे। इसी दौरान देविशा गुस्से में नजर आईं।
देविशा और बेटी के लिए व्रत भी रखा
वीडियो देखकर समझ आता है कि सूर्या सीढ़ियों से चढ़कर मंदिर जाने का बोल रहे थे, लेकिन देविशा इस बात से सहमत नहीं थीं। उन्होंने गुस्से में सूर्या से कहा कि तुम ही जाओ सीढ़ियों से। इतना कहकर देविशा EV कार्ट में बैठकर मंदिर में दर्शन करने चली गईं और सूर्या देखते रह गए।
एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सूर्या दोस्तों के साथ पैदल मंदिर में जाते दिख रहे हैं। इस दौरान सूर्या ने कहा- 4-5 घंटे बचे हैं चांद निकलने में। फर्स्ट टाइम व्रत रखा है भाई ने। देविशा के लिए और बेटी के लिए।
ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा: पावरप्ले में हाइएस्ट स्कोर, 40 बॉल बाकी रहते जीत; 3rd T20I में बने ये रिकॉर्ड्स
क्यों रखा जाता है करवा चौथ व्रत
करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल यानी 2026 में यह व्रत गुरुवार (29 अक्टूबर) को रखा गया।
करवाचौथ वाले दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर करवा माता की उपासना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

सूर्या की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीते
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप 2025 जीता था। सूर्या ने 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 3272 रन बनाए। इसमें 4 सेंचुरी और 25 फिफ्टी शामिल हैं। सूर्या ने एक टेस्ट में 8 और 37 वनडे में 773 रन बनाए। उन्होंने आखिरी मैच 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद में T20I खेला था।
ये भी पढ़ें: विल जैक्स से बहस, अंपायर को धक्का दिया: अब पाकिस्तानी बॉलर हारिस पर 20% फाइन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

