विल जैक्स से बहस, अंपायर को धक्का दिया: अब पाकिस्तानी बॉलर हारिस पर 20% फाइन, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला
Published: Updated:
2 min read

यह वाकया पाकिस्तान की पारी के दौरान 46वें ओवर का है। वाइड की अपील के दौरान हारिस रऊफ इंग्लिश प्लेयर विल जैक्स से बहस कर बैठे।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इंग्लैंड के प्लेयर विल जैक्स से भिड़ना भारी पड़ गया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हारिस पर मैच फीस का 20% फाइन लगाया है। साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया। इसी बहस के दौरान अंपायर के रोकने पर भी हारिस नहीं माने थे। उन्होंने अंपायर को भी धक्का दे दिया था।
ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा: पावरप्ले में हाइएस्ट स्कोर, 40 बॉल बाकी रहते जीत; 3rd T20I में बने ये रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड टीम को भी सजा
इसके अलावा स्लो ओवर रेट के चलते इंग्लैंड टीम पर भी फाइन लगा है। टीम के हर एक प्लेयर पर मैच का 15% फाइन लगाया गया है। इंग्लैंड ने निर्धारित समय में 3 ओवर कम किए थे। हारिस और इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने सजा स्वीकार कर ली है।
दरअसल, पाकिस्तान टीम अपने घर में इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ ODI फॉर्मेट में ट्राई सीरीज खेल रही है। इसका चौथा मैच 25 अक्टूबर को लाहौर में हुआ था, जिसमें पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 1 विकेट से हराया था।
ये भी पढ़ें: वैभव को कोच गंभीर ने चॉकलेट दी: तीसरे मैच में ओपनिंग भेज दिया, सदगोपन बोले- सूर्यवंशी अगले दो दिन छुट्टी समझकर खेले
हारिस ने अंपायर को भी धक्का दिया
यह वाकया पाकिस्तान की पारी के दौरान 46वें ओवर का है। हारिस नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। शादाब खान स्ट्राइक पर थे। इसी दौरान वाइड को लेकर हारिस ने अपील की और विल जैक्स से बहस कर बैठे।
हारिस ने अपना बैट तक उठा लिया था। तभी फील्ड अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद ने वॉर्निंग दी, लेकिन हारिस शांत नहीं हुए। यह पेसर इतना गुस्सा हुआ कि विल जैक्स की ओर बढ़ते हुए अंपायर को तक धक्का दे दिया था। ICC ने इसे आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन माना।
डिमेरिट पॉइंट्स के चलते बैन लग सकता है
24 महीने के अंदर हारिस रऊफ का यह तीसरा अपराध है। इस तरह उनके खाते में अब टोटल डिमेरिट पॉइंट की संख्या 5 हो गई है। यदि किसी खिलाड़ी के 2 साल में 4 डिमेरिट पॉइंट हो जाते हैं तो उसे एक टेस्ट या दो सीमित ओवर वाले मैचों से सस्पेंड कर दिया जाता है। ऐसे में हारिस पर बैन लग सकता है।
ये भी पढ़ें: अभिषेक-सूर्यवंशी की बैटिंग का असर: IND Vs NZ चौथे मैच के लिए 40 हजार टिकट्स बिके, ऑकलैंड स्टेडियम में बनेगा रिकॉर्ड

