वैभव को कोच गंभीर ने चॉकलेट दी: तीसरे मैच में ओपनिंग भेज दिया, सदगोपन बोले- सूर्यवंशी अगले दो दिन छुट्टी समझकर खेले
Published: Updated:
3 min read

तीसरे टी20 में भारतीय टीम की तेज शुरुआत हुई। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने 133 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी20 की सीरीज को जीत लिया है। हालांकि अभी तीन ही मैच हुए हैं। दो मुकाबले अभी बाकी हैं। मैच में वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग भेजा था।
जबकि पिछले मैच में उन्हें नंबर-3 पर खिलाया था। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदगोपन रमेश ने टीम मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर की तारीफ की है।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को लगातार छठवीं सीरीज में हराया: तीसरा मैच 80 बॉल में 6 विकेट से जीते, अभिषेक के 38 बॉल पर 113 रन
दो दिन छुट्टी समझकर बेफिक्र खेले वैभव
सदगोपन ने कहा कि वैभव को ओपनिंग भेजकर टीम मैनेजमेंट और गंभीर ने एक तरह से उसे चॉकलेट दी है। इस युवा ओपनर ने अगले दो दिन छुट्टी मानकर बिंदास क्रिकेट खेली।
सदगोपन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- टीम मैनेजमेंट ने सूर्यवंशी को ओपनिंग पर भेजकर उसे एक चॉकलेट दी है। उसने भी ठीक उसी बच्चे की तरह खुलकर बैटिंग की, जिसे शुक्रवार शाम को ही पता होता है कि अगले 2 दिन छुट्टी है और वो बेफिक्र होता है।

ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा: पावरप्ले में हाइएस्ट स्कोर, 40 बॉल बाकी रहते जीत; 3rd T20I में बने ये रिकॉर्ड्स
अभिषेक का नाम सुनकर बॉलर डरते हैं
पूर्व भारतीय ओपनर सदगोपन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 टेस्ट और 24 वनडे मैच खेले। उन्होंने अभिषेक को लेकर कहा- जिस तरह से अभिषेक शर्मा ने बैटिंग की है, उससे बॉलर्स बस उनका नाम सुनकर ही डर जाते हैं। उसने किसी दानव की तरह बैटिंग की।
सदगोपन ने कहा- सबसे तेज ओपनिंग पार्टनरशिप समेत कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 7 ओवर में 133 रन और रनरेट भी करीब 19 का। यह वाकई हैरान करने वाली बात है। दीपावली आने में अभी समय है, लेकिन भारतीय बैटर्स खासकर अभिषेक ने अपने बैट से मानो 1,000 और 10,000 पटाखे फोड़ दिए।
भारतीय टीम ने 6 विकेट से मैच जीता
सीरीज का तीसरा मैच में वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला गया। इसमें न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में ही 4 विकेट गंवाकर 199 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
अभिषेक शर्मा ने 38 बॉल पर 113 रन की पारी खेली, जिसमें 11 सिक्स और 9 चौके लगाए। वैभव 19 बॉल पर 45 रन बनाए। इसमें 4 सिक्स और 4 ही चौके लगाए। दोनों के बीच 133 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई।

