IPL से पहले 3 टीम का कोचिंग स्टाफ बदला: चेन्नई-दिल्ली में भारतीय, मुंबई टीम का विदेशी हेड कोच; जानिए किसको क्या रोल मिला
Published: Updated:
3 min read

जहीर खान, सौरव गांगुली और कीरोन पोलार्ड अगले IPL सीजन में हेड कोच के रोल में नजर आएंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन से पहले तीन फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ को बदल दिया है। यह तीन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) हैं। दिल्ली ने तो पूरे स्टाफ को ही चेंज कर दिया है।
इन तीन में से दो टीम चेन्नई और दिल्ली के हेड कोच भारतीय ही हैं। जबकि मुंबई ने विदेशी को हेड कोच बनाया है। दिल्ली के सौरव गांगुली और चेन्नई के जहीर खान हैं। जबकि मुंबई के हेड कोच वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड हैं।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को लगातार छठवीं सीरीज में हराया: तीसरा मैच 80 बॉल में 6 विकेट से जीते, अभिषेक के 38 बॉल पर 113 रन
दिल्ली कैपिटल्स
पहले बाद DC की करते हैं। इस फ्रेंचाइजी ने पूरा कोचिंग स्टाफ ही बदल दिया है। उसने हेड कोच हेमंग बदानी को हटा दिया, जो दो सीजन से जिम्मेदारी संभाल रहे थे। टीम पिछले सीजन में 5वें नंबर पर रही थी। हेमंग के साथ बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल, टीम डायरेक्टर वेणुकोपाल राव और असिस्टेंट कोच इयान बेल को भी हटा दिया है।
मौजूदा कोचिंग स्टाफ
हेड कोच: सौरव गांगुली
असिस्टेंट एंड बैटिंग कोच: युवराज सिंह
बॉलिंक कोच: चामिंडा वास
स्पिन बॉलिंग कोच: अमित मिश्रा
फील्डिंग कोच: जॉन मूनी और यालाका ज्ञानेश्वर राव
ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा: पावरप्ले में हाइएस्ट स्कोर, 40 बॉल बाकी रहते जीत; 3rd T20I में बने ये रिकॉर्ड्स
चेन्नई सुपर किंग्स
CSK फ्रेंचाइजी ने हेड कोच समेत आधा कोचिंग स्टाफ बदल दिया है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग का CSK के साथ 18 साल का सफर IPL 2026 के बाद खत्म हुआ। फ्लेमिंग अब इंग्लैंड की मेंस टेस्ट टीम के हेड कोच हैं। CSK ने पूर्व भारतीय पेसर जहीर खान को टीम का नया हेड कोच बनाया है।
हालांकि चेन्नई फ्रेंचाइजी ने श्रीधरन श्रीराम को असिस्टेंट कोच और जेम्स फोस्टर को फील्डिंग कोच बरकरार रखा है। बैटिंग कोच माइकल हसी और बॉलिंग कोच एरिक सिमंस के साथ ही सपोर्ट स्टाफ में शामिल ग्रेग किंग, टॉमी सिमसेक और राजीव कुमार को हटा दिया गया।
मौजूदा कोचिंग स्टाफ
हेड कोच: जहीर खान
असिस्टेंट कोच: एल्बी मॉर्केल, गैरेथ बैटी और श्रीधरन श्रीराम
बॉलिंक कोच: मोहित शर्मा
फील्डिंग कोच: जेम्स फोस्टर
मुंबई इंडियंस
IPL 2027 से पहले MI टीम के कोचिंग स्टाफ में अभी एक ही बदलाव हुआ है। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने को फ्रेंचाइजी ने हटा दिया है। उनकी जगह वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को प्रमोशन देकर हेड कोच बनाया है। पोलार्ड मुंबई टीम के बैटिंग कोच से हेड कोच हैं।
कोचिंग स्टाफ में अभी असिस्टेंट कोच की जगह खाली है। माना जा रहा है कि बैटिंग कोच भी नया लाया जा सकता है। या फिर जो असिस्टेंट कोच है, उसी को बैटिंग कोच की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। MI फ्रेंचाइजी के आइकन सचिन तेंदुलकर हैं।
मौजूदा कोचिंग स्टाफ
हेड कोच: कीरोन पोलार्ड
असिस्टेंट कोच: अभी जगह खाली है
बॉलिंक कोच: लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे
फील्डिंग कोच: कार्ल हॉपकिंसन

