अभिषेक ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा: पावरप्ले में हाइएस्ट स्कोर, 40 बॉल बाकी रहते जीत; 3rd T20I में बने ये रिकॉर्ड्स
Published:
2 min read

अभिषेक शर्मा ने तीसरे मैच में 38 बॉल पर 113 रन की पारी खेली, जिसमें 11 सिक्स और 9 चौके लगाए। (फोटो सोर्स- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने शुरुआती तीन मैच जीतकर ही 5 टी20 की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर ली है। अभी दो मैच और बाकी हैं। तीसरा मैच मंगलवार (27 अक्टूबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने 80 बॉल बाकी रहते ही 6 विकेट से जीत लिया।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को लगातार छठवीं सीरीज में हराया: तीसरा मैच 80 बॉल में 6 विकेट से जीते, अभिषेक के 38 बॉल पर 113 रन
अभिषेक की चौथी T20I सेंचुरी
यह टी20 इतिहास में पहली बार हुआ है, जब ICC की किसी फुल मेम्बर टीम ने इतनी ज्यादा बॉल बाकी रहते 190 या उससे ज्यादा का टारगेट चेज किया है। इसके अलावा मैच में अभिषेक शर्मा ने 38 बॉल पर 113 रन की पारी खेली, जिसमें 11 सिक्स और 9 चौके लगाए।
अभिषेक की टी20 इंटरनेशनल में यह चौथी और ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 11वीं सेंचुरी है। इस पारी के बदौलत अभिषेक ने भी क्रिस गेल समेत कई प्लेयर्स के रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।




ये भी पढ़ें: 3 साल के फुटबॉलर के लिए पुलिस बुलाई: इतना अच्छा खेला कि 5 साल के बच्चे भी बॉल नहीं छीन पा रहे थे; VIDEO वायरल


