मेरा किंग न्यूजीलैंड आ गया: कोहली के ऑकलैंड पहुंचने पर फीमेल फैन का रिएक्शन, VIDEO वायरल; 4 नवंबर से ODI सीरीज
Published: Updated:
3 min read

विराट कोहली न्यूजीलैंड दौरे पर ODI सीरीज खेलेंगे। पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद दोनों टीम के बीच 5 मैच की ODI सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए विराट कोहली समेत बाकी प्लेयर ऑकलैंड पहुंच गए हैं। इसी बीच कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक फीमेल फैन कहती दिख रही है कि किंग न्यूजीलैंड आ गया है।
दरअसल, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी के घर में टी20 सीरीज जीत ली है। अब दोनों टीम के बीच ODI सीरीज होगी, जिसका पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में ही खेला जाएगा।
ये रहा मेरा किंग
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कोहली एयरपोर्ट से बाहर आते नजर आते हैं। इसी दौरान कई फैन्स सेल्फी लेते हैं और वीडियो भी बनाते दिखे हैं। इसी दौरान वीडियो में एक फीमेल फैन कहती है- ये रहा मेरा किंग। मेरा किंग आ गया न्यूजीलैंड।
ODI सीरीज के लिए इंडिया की दो टीम
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 ODI की सीरीज के लिए इंडिया की दो टीम चुनी गई हैं। पहले 3 मैच में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे।
दरअसल, वनडे के बाद 2 टेस्ट की सीरीज भी खेली जानी है। दोनों सीरीज के बीच सिर्फ 3 ही दिन का गैप रहेगा। ऐसे में टेस्ट सीरीज खेलने वाले प्लेयर्स को आखिरी दो वनडे से आराम दिया गया है। उस स्थिति में आखिरी दो वनडे में गिल की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी संभालेंगे।
पहले तीन ODI की भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, आकिब नबी और कुलदीप यादव।
आखिरी दो ODI के लिए स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा: पावरप्ले में हाइएस्ट स्कोर, 40 बॉल बाकी रहते जीत; 3rd T20I में बने ये रिकॉर्ड्स

