बर्थडे से पहले कोहली की मैच विनिंग इनिंग: स्टेडियम 'हैप्पी बर्थडे' से गूंजा, दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं; VIDEO वायरल
Published: Updated:
2 min read

ऑकलैंड ODI मैच में विराट कोहली ने 51 बॉल पर 74 रन की पारी खेली, जिसमें 1 सिक्स और 13 चौके लगाए। (फोटो ग्रैब- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने 38वें बर्थडे से एक दिन पहले मैच विनिंग इनिंग खेली। कोहली गुरुवार यानी 5 नवंबर को 38 साल के हो जाएंगे। इससे एक दिन पहले बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में वनडे मैच खेला, जिसमें 74 रन की मैच विनिंग पारी खेली। मैच में एक समय हैप्पी बर्थडे विराट कोहली की गूंज भी सुनाई दी।
बाउंड्री फील्डिंग के दौरान दर्शकों ने कोहली को जन्मदिन की बधाई दी। कोहली ने भी हाथ दिखाकर अभिवादन किया। इसके अलावा कोहली आउट होकर लौट रहे थे तब सभी दर्शकों ने सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK मैच, 84 लाख टिकट की डिमांड: स्टेडियम कैपेसिटी 34 हजार, ODI वर्ल्ड कप में दोनों टीम के बीच 3 मैच संभव
टीम इंडिया 5 विकेट से जीती
दरअसल, भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैच की ODI सीरीज खेल रही है। पहला मैच बुधवार को ऑकलैंड में हुआ, जिसे भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच में न्यूजीलैंड ने 186 रन का टारगेट दिया था, जिसे बारिश के चलते 32 ओवर में 143 रन किया गया था।
इस टारगेट को भारतीय टीम ने 22.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर चेज किया। विराट कोहली ने 51 बॉल पर 74 रन की पारी खेली, जिसमें 1 सिक्स और 13 चौके लगाए। कप्तान शुभमन गिल ने 56 बॉल पर 37 रन बनाए। पहले ही ओवर में एक विकेट होने के बाद कोहली और गिल ने 103 बॉल पर 113 रन की पार्टनरशिप की। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
कोहली को स्टैंडिंग ओवेशन
स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने कोहली को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया। यानी जब कोहली आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तब दर्शकों ने उनके बर्थडे से एक दिन पहले उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोहली ने भी बैट उठाकर सभी का अभिवादन किया।
ये भी पढ़ें: भुवी का चैप्टर खत्म हो गया: अश्विन बोले- शमी उनसे ज्यादा बेहतर, भुवनेश्वर खुद को साबित नहीं कर सके

