भुवी का चैप्टर खत्म हो गया: अश्विन बोले- शमी उनसे ज्यादा बेहतर, भुवनेश्वर खुद को साबित नहीं कर सके
Published:
3 min read

36 साल के भुवनेश्वर ने टीम इंडिया में वापसी के बाद 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें एक ही विकेट लिया। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए करीब 4 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी अच्छी नहीं रही है। उन्होंने चार टी20 मैच में एक ही विकेट लिया। इस पर पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि अब भुवी का चैप्टर खत्म हो गया है। वे खुद को साबित नहीं कर सके। भुवी से ज्यादा शानदार फॉर्म तो मोहम्मद शमी की चल रही है।
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK मैच, 84 लाख टिकट की डिमांड: स्टेडियम कैपेसिटी 34 हजार, ODI वर्ल्ड कप में दोनों टीम के बीच 3 मैच संभव
180 रन देकर सिर्फ एक विकेट
दरअसल, 36 साल के भुवनेश्वर ने टीम इंडिया में वापसी के बाद 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इसमें एक मैच में बारिश के चलते धुल गया और बॉलिंग नहीं आई। मगर बाकी 4 मैच में भुवी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 टी20 में 180 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया।
यह इंटरनेशनल विकेट भी उन्होंने 1434 दिन बाद लिया था। भुवी ने 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेला था, जिसमें 3 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिया था। इस मैच के बाद बाद अब भुवी को टीम इंडिया में जगह मिली थी। दूसरी ओर भुवी ने IPL 2026 सीजन में 16 मैच खेलकर 28 विकेट लिए थे।
ये भी पढ़ें: IPL नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के आमिर: ऑक्शन में उतरने से मना किया, UK की नागरिकता से अफगानिस्तानी लीग खेलेंगे
भुवी का चैप्टर बंद हो गया
अश्विन ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा- भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी बॉलिंग नहीं की। वे खुद को साबित नहीं कर सके। IPL में जो उनकी फॉर्म थी और यहां न्यूजीलैंड में जो देखने को मिली, उसमें जमीन-आसमान का अंतर था। मेरा मानना है कि उनका चैप्टर अब शायद बंद हो गया है। वापसी बेहद मुश्किल है। ऐसे प्रदर्शन के बाद अब वापसी कैसे करेंगे?
IPL वाला प्रदर्शन नहीं दोहरा सके भुवी
अश्विन ने कहा- खराब परफॉर्मेंस और एक्स्ट्रा रन देने की बात तो छोड़िए। यह तो कोई मसला ही नहीं है। सबसे ज्यादा निराश करने वाली बात यह रही कि जिस तरह से उन्होंने IPL में प्रदर्शन किया था, वो जुनून यहां न्यूजीलैंड में नहीं दिखा। उनका रन-अप भी काफी स्लो था। भुवी की बॉलिंग स्पीड भी काफी कम थी। यह देखकर मुझे लगता है कि वो इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे।

ये भी पढ़ें: मैक्सवेल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर: 286 मैच में 7226 रन और 136 विकेट, एक पैर पर खेली थी वनडे में 201 रन की पारी
शमी ज्यादा बेहतर लय में दिख रहे
इस पूर्व स्पिनर यानी अश्विन ने मोहम्मद शमी की फॉर्म को भुवी की फॉर्म से कहीं ज्यादा बेहतर बताया। शमी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से टीम में वापसी नहीं कर सके हैं।
अश्विन ने कहा- इस समय यदि मैं कहूं कि जिस तरह से शमी रणजी ट्रॉफी में बॉलिंग कर रहा है, उसे देखकर लगता है कि वो भुवी से कहीं ज्यादा बेहतर लय में दिख रहा है।

