IPL नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के आमिर: ऑक्शन में उतरने से मना किया, UK की नागरिकता से अफगानिस्तानी लीग खेलेंगे
Published: Updated:
3 min read

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 T20I खेले। उनके नाम कुल 271 इंटरनेशनल विकेट हैं। (फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान टीम पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने कुछ समय पहले ही ब्रिटेन (UK) की नागरिकता ली थी। अब उन्होंने इसी नागरिकता के साथ अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) ड्राफ्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इसी के साथ कयास लगाए जा रहे थे कि आमिर UK की नागरिकता के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ऑक्शन में भी उतर सकते हैं, लेकिन यह सही नहीं है।
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK मैच, 84 लाख टिकट की डिमांड: स्टेडियम कैपेसिटी 34 हजार, ODI वर्ल्ड कप में दोनों टीम के बीच 3 मैच संभव
आमिर ने IPL खेलने से मना किया
खुद आमिर (Mohammad Amir IPL) ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह बात पूरी तरह से गलत है। 159 इंटरनेशनल मैच खेल चुके आमिर ने ट्वीट में लिखा- मैं बस यह क्लियर करना चाहता हूं कि मेरे IPL में जाने की जो खबरें चल रही हैं, वो सही नहीं हैं।
इस बार IPL मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना है। आमिर की खबरों को लेकर BCCI ने कहा कि जो भी खिलाड़ी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, वे अपने क्रिकेट बोर्ड के जरिए करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 नवंबर है।
अजहर UK की नागरिकता के साथ IPL खेल चुके
33 साल के पेसर आमिर UK की नागरिकता लेने के बाद इंग्लैंड के टूर्नामेंट द हंड्रेड में बतौर घरेलू प्लेयर ही खेले थे। इसी नागरिकता के साथ अफगानिस्तानी लीग में भी रजिस्ट्रेशन करवाया।
IPL के पहले सीजन 2008 में ही पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल सके थे। इसके बाद आतंकी हमलों और दोनों देश के बीच रिश्तों में तनाव के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स को IPL में नहीं खिलाया गया। हालांकि अजहर महमूद UK की नागरिकता के साथ 2012, 2013 और 2015 सीजन खेले थे।
ये भी पढ़ें: मैक्सवेल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर: 286 मैच में 7226 रन और 136 विकेट, एक पैर पर खेली थी वनडे में 201 रन की पारी
पत्नी के जरिए UK की नागरिकता मिली
हाल ही में आमिर ने क्रिकेट पत्रकार मुहम्मद फरहान भट्टी से बातचीत में कहा था कि अब वह ब्रिटिश लोकल हैं। काउंटी चैंपियनशिप और द हंड्रेड में लोकल प्लेयर के तौर पर खेलने के लिए पेपर प्रोसेस पूरी करनी होती है। इसके तहत प्लेयर को यह बताना होता है कि वह किसी दूसरे देश का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा।
आमिर ने दिसंबर 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले वापसी की। लेकिन यह वापसी भी ज्यादा लंबी नहीं चली। 2024 के आखिर में आमिर ने एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

इंटरनेशनल कॅरियर
आमिर ने पाकिस्तान के लिए कम उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 T20I खेले। उनके नाम कुल 271 इंटरनेशनल विकेट हैं। टेस्ट में उन्होंने 119 विकेट लिए। वनडे में 81 और T20I में 71 विकेट उनके नाम हैं।
2017 चैंपियंस ट्रॉफी में परफॉर्मेंस
आमिर के कॅरियर की अच्छी परफॉर्मेंस 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में आई थी। भारत के खिलाफ फाइनल में उन्होंने रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली को आउट किया था। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी आमिर पाकिस्तान के सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में 17 विकेट लिए थे।
ये भी पढ़ें: राइजिंग एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम घोषित: तिलक कप्तान, रजत उपकप्तान; 22 नवंबर को पाकिस्तान से मैच

