मैक्सवेल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर: 286 मैच में 7226 रन और 136 विकेट, एक पैर पर खेली थी वनडे में 201 रन की पारी
Published: Updated:
3 min read

ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई थी। यह वनडे 7 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। (फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell Retirement) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने टेस्ट और वनडे से पहले ही संन्यास ले लिया। 38 साल के मैक्सवेल सिर्फ टी20 फॉर्मेट ही खेल रहे थे। इस तरह उनका क्रिकेट से पूरी तरह रिटायरमेंट हो गया है। यह वही मैक्सवेल हैं, जिन्होंने एक पैर से वनडे क्रिकेट में 201 रन की नाबाद पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें: राइजिंग एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम घोषित: तिलक कप्तान, रजत उपकप्तान; 22 नवंबर को पाकिस्तान से मैच
इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 साल का कॅरियर
मैक्सवेल (Glenn Maxwell Stats) ने 25 अगस्त 2012 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह ODI था, जिसमें 2 रन बनाए थे। जबकि आखिरी मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ रहा। इस मैच में बैटिंग नहीं आई थी।
ऑस्ट्रेलिया ने 2015 और 2023 में जब ODI वर्ल्ड कप जीता, तब मैक्सवेल भी टीम का हिस्सा थे। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी वे चैम्पियन टीम के साथ खेले थे। मैक्सवेल की टी20 इंटरनेशनल में 5 सेंचुरी हैं, जो संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। वनडे में 4 और टेस्ट में एक ही सेंचुरी है।

ये भी पढ़ें: IND Vs PAK मैच, 84 लाख टिकट की डिमांड: स्टेडियम कैपेसिटी 34 हजार, ODI वर्ल्ड कप में दोनों टीम के बीच 3 मैच संभव
चोट के बावजूद खेली थी 201 रन की वनडे पारी
मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई थी। यह वनडे 7 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। इसमें मैक्सवेल ने 128 बॉल पर नाबाद 201 रन बनाए थे। इस दौरान 10 सिक्स और 21 चौके लगाए थे।
292 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैक्सवेल ने यह पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इसी दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी, लेकिन उन्होंने लंगड़ाते हुए यह पारी खेली और मैदान नहीं छोड़ा।
IPL में मैक्सवेल का परफॉर्मेंस खास नहीं
मैक्सवेल ने IPL में अब तक 4 टीमों के लिए कुल 141 मैच खेले हैं। इस दौरान मैक्सवेल ने 2819 रन बनाए और 41 विकेट लिए हैं। वे पिछले सीजन में पंजाब किंग्स टीम में थे। यह टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारी थी।
मैक्सवेल को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि वे चोट के कारण सीजन के बीच में ही बाहर हो गए। पिछले सीजन में मैक्सवेल ने 7 मैच में सिर्फ 48 रन बनाए थे। इससे पहले वे बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में सिर्फ दो ODI सीरीज जीती इंडिया: अब 19वीं सीरीज का पहला मैच 4 को, गिल तीन मैच में कप्तानी करेंगे

