कोहली-गंभीर खुलकर हंसे, VIDEO: विराट को धवन-रैना समेत कई स्टार्स ने बर्थडे की बधाइयां दीं, यहां देखें पोस्ट
Published: Updated:
2 min read

प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर हंसी-मजाक करते हुए। (फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज (5 नवंबर) अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना समेत कइयों ने बधाइयां दी हैं। इसी बीच कोहली और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में कोहली और गंभीर टीम की बस में बैठे हुए खुलकर हंसते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच क्या बात हो रही है, यह तो सुनाई नहीं दिया, लेकिन खुलकर हंसते दिख रहे हैं। आइए देखते हैं बर्थडे विश में किसने क्या कहा...

