पॉल्यूशन का क्रिकेट पर असर: टीम इंडिया का मैच दिल्ली से विशाखापत्तनम शिफ्ट, स्टेडियम में रेनोवेशन का काम भी चल रहा
Published: Updated:
2 min read

भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को उसी के घर में टी20 सीरीज में 3-2 से हराया है। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. दिल्ली में हो रहे पॉल्यूशन का असर अब क्रिकेट पर भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दिसंबर में होने वाला एक ODI मैच शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि पॉल्यूशन के अलावा इस बदलाव का दूसरा कारण अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहा रेनोवेशन का काम भी है।
सीरीज 13 से 27 दिसंबर तक होगी
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। इसके बाद टीम इंडिया को अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे और 3 ही टी20 की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 13 से 27 दिसंबर तक होनी है। पहला मैच जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना था, अब उसे विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी है। हालांकि हाल ही में BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा था कि मैच का वेन्यू बदलने का कोई फैसला नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें: IPL ऑक्शन से पहले एक और ट्रेड डील: चेन्नई और हैदराबाद ने 2-2 प्लेयर बदले, लिविंगस्टोन को 7 करोड़ का नुकसान

स्टेडियम में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इसी वजह से मैच के वेन्यू को लेकर सवाल उठे थे। खबरें आई थीं कि दिल्ली की जगह अहमदाबाद में मैच हो सकता है। हालांकि, BCCI ने इन खबरों को खारिज कर दिया था, क्योंकि सीरीज की तीसरा वनडे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही शेड्यूल है।
ये भी पढ़ें: कोहली के बर्थडे पर रोनाल्डो रिटायर: विराट इंस्पिरेशन और आइडल मानते हैं, दोनों ने फिटनेस का बेंचमार्क सेट किया

