शमी टेस्ट इंटरनेशनल से रिटायर: घर में 21 टेस्ट खेले, सभी जीते; 13 साल के कॅरियर में 229 विकेट
Published: Updated:
3 min read

शमी ने कॅरियर में टोटल 64 टेस्ट खेले, जिसमें 229 विकेट लिए हैं। वो भारतीयों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठवें तेज गेंदबाज हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार (6 नवंबर) रात टेस्ट इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। शमी ने एक वीडियो मैसेज शेयर कर यह जानकारी दी। हालांकि 36 साल के शमी ODI और T20I खेलते रहेंगे। साथ ही IPL और घरेलू क्रिकेट में भी उपलब्ध रहेंगे।
शमी ने रिटायरमेंट के लिए 6 नवंबर तारीख इसलिए चुनी, क्योंकि इसी तारीख को 2013 में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था। शमी को टेस्ट में 13 साल पूरे हो गए थे। इस वजह से जिस दिन डेब्यू किया और उसी दिन संन्यास भी ले लिया।
घर में एक भी टेस्ट नहीं हारे
इस तेज गेंदबाज ने घर यानी भारत में अब तक 21 टेस्ट खेले। इस दौरान टीम इंडिया को एक भी टेस्ट में हार नहीं मिली। यानी घरेलू मैदान पर शमी अजेय रहे हैं। 21 में से 17 टेस्ट भारतीय टीम ने जीते, जबकि 4 ड्रॉ रहे हैं।
शमी ने कॅरियर में टोटल 64 टेस्ट खेले, जिसमें 229 विकेट लिए हैं। वो भारतीयों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठवें तेज गेंदबाज हैं।
ये भी पढ़ें: सहवाग के बेटे की U19 वर्ल्ड कप में फिफ्टी: 4 सिक्स और 52 बॉल पर 70* रन... पहले ही मैच में नेपाल को 19 ओवर में हराया
शमी ने पोस्ट में लिखा-
सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं। जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था- अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का। उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और कमबैक ने मुझे कुछ ना कुछ सिखाया।
टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं, मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है। आज भारी दिल और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं।
इस सफर मैं मेरे साथ देने वाले हर टीममेट, कोच, फैमिली और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों वक्त मैं मुझ पर भरोसा बनाए रखा।
BCCI और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरे टैलेंट पर भरोसा किया। मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट के सफर मैं एक अहम भूमिका निभाई। आपका साथ और विश्वास मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।
ये भी पढ़ें: PM मोदी से मिले सूर्यकुमार: प्रधानमंत्री ने वीडियो शेयर कर लिखा- दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ
मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट बॉल भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेसा मेरे दिन में जिंदा रहेगा। शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट।


