वैभव बिहार टीम के कप्तान: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती 2 मैच की कमान संभालेंगे, सूरज कश्यप वाइस कैप्टन
Published: Updated:
3 min read

वैभव को यह जिम्मेदारी IPL 2026 में शानदार बैटिंग के बाद मिली है।
स्पोर्ट्स डेस्क. ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को बिहार की सीनियर टीम का कप्तान बनाया गया है। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के शुरुआती 2 मैच में टीम की कप्तानी करेंगे।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार (6 नवंबर) )को टूर्नामेंट के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया। सूरज कश्यप (Suraj Kashyap) को वाइस कैप्टन बनाया गया है। बिहार का पहला मैच 14 नवंबर को इंदौर में होगा। वैभव पहली बार बिहार की सीनियर टीम की कप्तानी करेंगे।
ये भी पढ़े : ईशान किशन की एक्टिंग देख कोहली हंस पड़े: टीम इंडिया के डगआउट का VIDEO वायरल

IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छी परफॉर्मेंस
वैभव को यह जिम्मेदारी IPL 2026 में शानदार बैटिंग के बाद मिली है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपनी आक्रामक बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में भी खेलने का मौका मिला।
न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ हाल ही में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ ओपनिंग की थी। दोनों ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 118 रन बना दिए थे।
यह मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। दोनों के बीच सिर्फ 43 बॉल में 133 रन की पार्टनरशिप हुई थी। वैभव ने 19 बॉल में 45 रन बनाए थे, जबकि अभिषेक शर्मा ने 38 बॉल में 113 रन की पारी खेली थी।

BCA अध्यक्ष ने वैभव पर जताया भरोसा
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन (Harsh Vardhan) ने वैभव को कप्तानी देने पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा- वैभव ने इतनी कम उम्र में ही अपना टैलेंट, कॉन्फिडेंस और मैच्योरिटी दिखाई है। कप्तानी मिलने से वैभव को एक खिलाड़ी और लीडर के तौर पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वैभव की कप्तानी में बिहार की टीम अच्छा परफॉर्म करेगी।

17 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान
बिहार की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने 6 नवंबर को टीम फाइनल की। इसके लिए 4 से 6 नवंबर तक ट्रायल हुए थे। खिलाड़ियों के पिछले परफॉर्मेंस को भी ध्यान में रखा गया।
बिहार की टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहरुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), रित्विक राज, सूरज कश्यप (वाइस कैप्टन), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह।
मंगल महौर और शाकिब हुसैन की फिटनेस पर फैसला बिहार के शुरुआती 2 मैच के बाद लिया जाएगा। वहीं, बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे और कुमार रजनीश समेत 16 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है।
ये भी पढ़े : विदेशी जमीन पर विराट का दबदबा: सबसे ज्यादा 50+ स्कोर और सेंचुरी का कोहली के नाम; देखें रिकॉर्ड

