टीम इंडिया ने टॉस जीता: न्यूजीलैंड 9 विकेट पर 130 पार, गुरनूर को 4 और नबी को 2 विकेट
Published: Updated:
2 min read

न्यूजीलैंड टीम के कैप्टन मिचेल सेंटनर और भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल। (फोटो- @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच पांच ODI की सीरीज का दूसरा मैच वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। फिलहाल, न्यूजीलैंड टीम ने 9 विकेट पर 130 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीता था। इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। पहले मैच में विराट कोहली ने 74 रन बनाए, जबकि पेसर अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लिए थे। 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लेने वाले पेसर अंशुल कम्बोज प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
वनडे सीरीज में हेड-टू-हेड
न्यूजीलैंड में भारतीय वनडे टीम का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीम के बीच अब तक 10 बाइलेटरल सीरीज खेली गईं, जिसमें इंडिया ने सिर्फ 2 और न्यूजीलैंड ने 6 जीती हैं। 2 सीरीज ड्रॉ रहीं।
यदि ओवरऑल ODI सीरीज की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीम के बीच अब तक 18 बाइलेटरल सीरीज खेली गईं, जिसमें इंडिया ने 9 और न्यूजीलैंड ने 7 जीती हैं। 2 सीरीज ड्रॉ रहीं। अब दोनों टीम के बीच 19वीं सीरीज खेली जाएगी।
ये भी पढ़ें: PM मोदी से मिले सूर्यकुमार: प्रधानमंत्री ने वीडियो शेयर कर लिखा- दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ
कहां LIVE देख सकेंगे
क्रिकेट फैन्स इंडिया Vs न्यूजीलैंड सीरीज के सभी मुकाबले टीवी चैनल सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर LIVE देख सकते हैं। जबकि मोबाइल यूजर्स यह सभी मैच सोनी लिव ऐप पर LIVE देख पाएंगे। इसी ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है।
मैच में दोनों प्लेइंग-11
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।
ये भी पढ़ें: सहवाग के बेटे की U19 वर्ल्ड कप में फिफ्टी: 4 सिक्स और 52 बॉल पर 70* रन... पहले ही मैच में नेपाल को 19 ओवर में हराया

