एशियन गेम्स में इंडिया को लगातार दूसरा गोल्ड: पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक की 20 और तिलक की 21 बॉल पर फिफ्टी
Published: Updated:
3 min read

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 212 रन का टारगेट दिया था। पाकिस्तान 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरा गोल्ड जीत लिया है। यह फाइनल निशिन को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 20 और तिलक वर्मा ने 21 बॉल पर फिफ्टी लगाई।
मेन्स क्रिकेट में टीम इंडिया ने पिछले एशियन गेम्स में भी अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड जीता था। पाकिस्तान ने यह मैच हारकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल-पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा: फास्टेस्ट 400+ सिक्स लगाने वाले दूसरे प्लेयर बने, पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी
पाकिस्तान टीम 19 रन से हारी
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 211 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 6 विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी। हसन नवाज ने 51 बॉल पर सबसे ज्यादा 96 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
उनके अलावा सईम अयूब ने 29 और माज सदाकत ने 23 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए स्पिनर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के साथ शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए।
अभिषेक और तिलक की फिफ्टी
मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद 28 पर पहला और 51 रन पर दूसरा विकेट गिरा। वैभव सूर्यवंशी ने 9 बॉल पर 15 और संजू सैमसन ने 4 बॉल पर 2 रन बनाए।
इसके बाद ओपनर अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस दौरान 6 सिक्स और 3 चौके लगाए। अभिषेक ने 28 बॉल पर 61 रन की पारी खेली। इसमें 7 सिक्स लगाए।
आखिर में तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने 30 बॉल पर 62 रन की पार्टनरशिप की। तिलक ने 22 बॉल पर नाबाद 51 रन की पारी खेली। जबकि शिवम ने 15 बॉल पर 27 रन बनाए। तिलक ने 21 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। तिलक ने 4 सिक्स और 3 चौके लगाए।

पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में हाइएस्ट स्कोर
भारतीय टीम ने पावरप्ले यानी 6 ओवर में 2 विकेट पर 81 रन बना दिए थे, जो पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में इंडिया का हाइएस्ट स्कोर है। इससे पहले एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में पावरप्ले में बगैर विकेट के 69 रन बनाए थे।
सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया
मेन्स क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में एंट्री की है। इस मैच में ईशान किशन ने 46 बॉल पर 80 रन की पारी खेली। जबकि पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था।
ये भी पढ़ें: ग्रुप ऑफ डेथ में फंसी पाकिस्तान टीम: वर्ल्ड कप 2027 के दूसरे ही राउंड में बाहर होने का खतरा, इस तरह बनेगा सिनेरियो
मैच में दोनों प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद और सुफयान मोकिम।

