ग्रुप ऑफ डेथ में फंसी पाकिस्तान टीम: वर्ल्ड कप 2027 के दूसरे ही राउंड में बाहर होने का खतरा, इस तरह बनेगा सिनेरियो
Published: Updated:
2 min read

अफगानिस्तान की टीम भी पाकिस्तान को वनडे 2023 वर्ल्ड कप में 8 विकेट से हरा चुकी है। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अगला ODI वर्ल्ड कप 2027 काफी मुश्किल होने वाला है। इसका बड़ा कारण ग्रुप ऑफ डेथ और सुपर-7 राउंड है। यदि पाकिस्तान टीम पहला पड़ाव पार भी कर लेती है, तो दूसरे राउंड में उसके लिए बेहद मुश्किल होने वाली है। क्योंकि इस राउंड में बड़ी टीमों से टक्कर मिलेगी। यहां सफलता पाने पर ही सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी।
ये भी पढ़ें: अभिषेक ने गेल-पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा: फास्टेस्ट 400+ सिक्स लगाने वाले दूसरे प्लेयर बने, पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी
ग्रुप ऑफ डेथ
पहले बात ग्रुप ऑफ डेथ की करते हैं। अगले वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें उसके साथ भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया भी हैं। इनके अलावा अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे की टीम भी है। छठवीं टीम क्वालिफायर राउंड से आएगी।

अगले राउंड में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। यह दोनों मैच हारती है, तो फिर उसे हर हाल में बाकी 3 मैच जीतने होंगे। यदि अफगानिस्तान टीम दम दिखाया और पाकिस्तान को हरा दिया तो फिर मु्श्किल हो जाएगी। पाकिस्तान के सामने पहले ही राउंड से बाहर होने की नौबत आ जाएगी।
अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को पहले भी हराया है। ऐसे में दोनों के लिए पाकिस्तान को हराना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछला वनडे 2023 वर्ल्ड कप में खेला था, जिसमें 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। जिम्बाब्वे ने पिछले 3 में से एक वनडे में पाकिस्तान को हराया है।

सुपर-7 राउंड में फंस सकती है टीम
पाकिस्तान टीम के लिए सबसे ज्यादा मुश्किलें सुपर-7 राउंड में आने वाली हैं। इसी राउंड से 7 में से टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। इस राउंड में इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमें हो सकती हैं। एक टीम श्रीलंका, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में से हो सकती है।
यहां सभी 7 टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत मैच खेले जाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान के सामने इन मजबूत टीमों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की चुनौती रहेगी। यही वजह है कि इस राउंड में आकर पाकिस्तान टीम फंस सकती है और बाहर होने के चांस ज्यादा रहेंगे।

