एशियन गेम्स 2026 में भारत को 21 गोल्ड: 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत टोटल 85 मेडल; शूटिंग से सबसे ज्यादा 15 मेडल
Published: Updated:
5 min read

अमन सहरावत ने फाइनल में अमन सहरावत ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हान चोंग-सोंग को 11-7 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 85 मेडल के साथ अपना अभियान खत्म किया। इनमें 21 गोल्ड,27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। शनिवार (3 अक्टूबर) को मेंस हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत को 21वां गोल्ड दिलाया। भारत मेडल टैली में टॉप-5 में रहा। हालांकि, 2022 के हांगझोउ एशियन गेम्स की तुलना में इस बार भारत के कुल मेडल 21 कम रहे।
हांगझोउ में जीते थे 106 मेडल
भारत ने 2022 एशियन गेम्स में कुल 106 मेडल जीते थे। यह पहली बार था जब भारत ने एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा मेडल जीते थे। इस बार भारत के गोल्ड मेडल की संख्या भी 2022 के मुकाबले 7 कम रही। हांगझोउ में भारत ने 28 गोल्ड जीते थे।
आखिरी 2 दिन में तस्वीर बदली
एशियन गेम्स के आखिरी दिनों में भारत ने वापसी की। गुरुवार तक भारत के खाते में सिर्फ 10 गोल्ड थे और टीम मेडल टैली में टॉप-10 से बाहर थी। इसके बाद आखिरी 2 दिन में भारत को 11 और गोल्ड मिले। हॉकी और क्रिकेट टीम ने गोल्ड जीता। इसके अलावा आर्चरी, बॉक्सिंग और रेसलिंग में भी भारत को शानदार नतीजे मिले।
अपने आखिरी दिन (3 अक्टूबर ) भारत के मेडल
भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरा गोल्ड जीत लिया है।
तीरंदाजी के रिकर्व महिला इंडिविजुअल इवेंट में 17 साल की कुमकुम मोहोद ने गोल्ड मेडल जीता। वह इस कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
वुमन्स इंडिविजुअल गोल्फ स्ट्रोक प्ले में प्रणवी उर्स ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत को 18वां गोल्ड दिलाया।
भारत ने एशियन गेम्स में 20वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। रेसलर अमन सहरावत ने मेन्स के 57 kg में गोल्ड जीता। उन्होंने फाइनल में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हान चोंग-सोंग को 11-7 से हराया।नीरज चौहान ने एशियन गेम्स 2026 में इंडिविजुअल रिकर्व इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह एशियन गेम्स के इंडिविजुअल रिकर्व इवेंट में भारत का दूसरा मेडल है।

अब तक कितने मेडल
गोल्ड मेडल
मेन्स हॉकी टीम
रेसलिंग: अमन सहरावत (57 kg )
टीम इंडिया : मेन्स क्रिकेट (T20I)
वुमन्स इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले - प्रणवी उर्स
तीरंदाजी- रिकर्व महिला इंडिविजुअल कुमकुम मोहोद
वुमन्स हॉकी टीम
रेसलिंग: सुजीत कलकल (फ्रीस्टाइल 65KG )
बॉक्सिंग - अंकुश पंघाल (80KG)
बॉक्सिंग - परवीन हुड्डा (65 Kg)
बॉक्सिंग - लवलीना बोरगोहेन ( 75 kg)
महिला रिकर्व टीम- अंकिता भगत, अकिर्ती और कुमकुम
मेन्स आर्चरी कंपाउंड टीम
वुमन्स 4×400 मीटर रिले टीम - एथलेटिक्स
नीरू धांडा - शूटिंग, इंडिविजुअल इवेंट
महिला क्रिकेट टीम - क्रिकेट, T20I इवेंट
कमलजीत और सुरूचि सिंह - शूटिंग, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम
पुरुष कबड्डी टीम
महिला कबड्डी टीम
आर्चरी कंपाउंड वुमन्स टीम - ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी
आर्चरी कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट-चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव
ट्रैप मिक्स्ड टीम (शूटिंग) -नीरू ढांडा और कायनान चेनाई

सिल्वर मेडल
मेन्स आर्चरी रिकर्व टीम - संजय भोगे, धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान
रिकर्व मिक्स्ड- कुमकुम और धीरज
महिला टीम - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट
पुरुष टीम - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट
एलावेनिल वलारिवन - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल
हिमांशु ढिल्लों - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल
मीराबाई चानू - वेटलिफ्टिंग, 46 किग्रा
रोशिबिना देवी - वुशु, सांडा 60 किग्रा
पुरुष टीम - शूटिंग, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन
आशी, तिलोत्तमा और विदार्सा - शूटिंग, राइफल 3P टीम इवेंट
सावन बरवाल - एथलेटिक्स, पुरुष मैराथन
सर्वेश कुशारे - एथलेटिक्स, मेंस हाई जंप, 2.25 मीटर
एंसी सोजन - एथलेटिक्स, वुमन्स लॉन्ग जंप, 6.53 मीटर
अनाहत सिंह - स्क्वॉश, वुमन्स सिंगल्स
अभय सिंह - स्क्वॉश, मेंस सिंगल्स
गुलवीर सिंह - एथलेटिक्स, मेंस 1500 मीटर
मुरली श्रीशंकर - एथलेटिक्स, मेंस लॉन्ग जंप, 8.07 मीटर
ईशा सिंह - शूटिंग, वुमन्स 25 मीटर पिस्टल
यशवीर सिंह - एथलेटिक्स, मेंस जैवलिन थ्रो, 85.72 मीटर
महिला ट्रैप टीम - शूटिंग, वुमन्स ट्रैप टीम इवेंट
मेन्स स्किफ इवेंट : मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल की जोड़ी
ग्रीको रोमन रेसलिंग: नितेश सिवाच
ब्रॉन्ज मेडल
इंडिविजुअल रिकर्व इवेंट- नीरज चौहान
डिंगी इवेंट- नेत्रा कुमानन
रुद्रांक्ष पाटिल - शूटिंग, 10 मीटर एयर राइफल
सुचिका तारियाल - मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, 60 किग्रा
महिला स्कीट टीम - शूटिंग, वुमन्स स्कीट टीम इवेंट
पुरुष स्कीट टीम - शूटिंग, मेंस स्कीट टीम इवेंट
जय मीणा - सॉफ्ट टेनिस
पुरुष टीम - बैडमिंटन, टीम इवेंट
अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल - शूटिंग, स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट
सतनाम सिंह और सलमान खान - रोइंग, मेंस डबल स्कल
जोशना चिनप्पा और सेंथिलकुमार - स्क्वॉश, मिक्स्ड डबल्स
पारुल चौधरी - एथलेटिक्स, वुमन्स 3000 मीटर स्टीपलचेज
तेजस्विन शंकर - एथलेटिक्स, डेकाथलॉन, 7934 अंक
हरिता भद्रा - एथलेटिक्स, वुमन्स 200 मीटर, 23.20 सेकंड
विथ्या रामराज - एथलेटिक्स, 400 मीटर हर्डल
पारुल चौधरी - एथलेटिक्स, वुमन्स 5000 मीटर
रोहित यादव - एथलेटिक्स, मेंस जैवलिन थ्रो, 84.35 मीटर
नरेंद्र बेरवाल - बॉक्सिंग, 90+ किग्रा
गुलवीर सिंह - एथलेटिक्स, 5000 मीटर
पूजा सिंह - एथलेटिक्स, हाई जंप
मिक्स्ड टीम - एथलेटिक्स, 4×100 मीटर रिले
प्रिया घंघास - बॉक्सिंग, 60 KG
कपिल पोखरिया - बॉक्सिंग, मेंस 90 KG
सुनील कुमार- मेंस ग्रीको-रोमन रेसलिंग , 87 Kg
इंडियन वुमन्स स्क्वैश टीम
आर्चरी कंपाउंड इंडिविजुअल - गणेश मणि
मेंस क्वाड्रेंट टीम


