46 महीने बाद भुवनेश्वर की टीम इंडिया में वापसी: कार्तिक और पुजारा खुश, कहा- सिलेक्टर्स ने उसे चुनने का साहस दिखाया है
Published:
3 min read

भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 22 नवंबर 2022 को खेला था। यह टी20 मैच था, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला गया था। (फाइल फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सिलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सिलेक्ट किया गया है। भुवी की 46 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। इस बात से दिनेश कार्तिक और चेतेश्वर पुजारा समेत कई पूर्व क्रिकेटर खुश नजर आए हैं।
भुवी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 22 नवंबर 2022 को खेला था। यह टी20 मैच था, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला गया था। यह मैच टाई रहा था, जिसमें भुवी को कोई विकेट नहीं मिला था। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन दिए थे।
पुजारा के लिए यह सिलेक्शन सरप्राइज
कार्तिक ने तो सिलेक्टर्स की तारीफ करते हुए यहां तक कह दिया कि सिलेक्शन कमेटी ने भुवी को चुनने का साहस दिखाया है। दूसरी ओर पुजारा ने कहा कि सिलेक्टर्स की तारीफ की और कहा कि यह फैसला उनके लिए भी चौंकाने वाला है, लेकिन सही है।
पुजारा ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा- यह मेरे लिए भी सरप्राइज रहा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि उसका कमबैक होगा। मैं सिलेक्टर्स के इस फैसले से सहमत हूं, क्योंकि भुवनेश्वर काफी टैलेंटेड है। उसे मौका मिलना चाहिए। मैंने उस जैसा बॉलर टीम इंडिया में नहीं देखा। उसने RCB को भी दो खिताब जिताए हैं।
सिलेक्टर्स ने भुवी को चुनने का साहस दिखाया
दूसरी ओर कार्तिक ने कहा- भुवी को भारतीय टीम में वापस चुनने में 4 साल लग गए। सबसे पहले सिलेक्टर्स को बधाई कि उन्होंने उसको चुनने का साहस दिखाया। भारतीय टीम ने पिछले साल कई तेज गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन आप यदि प्योर स्किल देखेंगे तो भुवी अलग नजर आएंगे। उनका शानदार प्रदर्शन रहा है।
कार्तिक ने कहा- भुवी की काबिलियत जबरदस्त है। वह नई बॉल से बॉलिंग कर सकते हैं, उसे दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं और डेथ ओवर्स में दबाव भी झेल सकते हैं।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
ये भी पढ़ें: बाबर-शाहीन T20I टीम से OUT: सलमान को कप्तानी से हटाया, फरहान को कमान; श्रीलंका सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान
न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए स्क्वॉड
ध्रुव जुरेल (कप्तान,विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत* (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार।

