पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भारी नुकसान: आधे दाम में बेचने पड़े ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, बोली भी एक ने ही लगाई; टीम का खराब प्रदर्शन वजह
Published:
3 min read

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता है। फाइनल में टीम इंडिया ने उसे हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन का असर अब बोर्ड की कमाई पर भी पड़ रहा है। घरेलू मैचों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स बेचने में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बोर्ड ने टेंडर निकाला था, लेकिन बोली सिर्फ एक ही चैनल की ओर से लगाई गई।
यह सरकारी ब्रॉडकास्टर PTV है, जिसने बोली में रिजर्व प्राइस के मुकाबले करीब आधे दाम रखे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड को मजबूरी में राइट्स बेचने पड़े। इस नुकसान की सबसे बड़ी वजह पाकिस्तान टीम का खराब प्रदर्शन है।
कंसोर्टियम बिड का ऑप्शन नहीं था
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि PCB ने 25 इंटरनेशनल घरेलू मैचों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के लिए टेंडर निकाला था। इसमें 5 टेस्ट, 14 ODI और 6 T20I मैच शामिल हैं। इसमें बोर्ड ने कंसोर्टियम बिड का ऑप्शन नहीं दिया था।
यह दूसरी वजह रही कि बोर्ड को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कंसोर्टियम का मतलब दो या दो से अधिक कंपनियों या संगठनों का एक ऐसा ग्रुप होता है, जो मिलकर कोई बड़ा प्रोजेक्ट या टेंडर हासिल करने के लिए बोली लगाता है।
रिजर्व प्राइस 600 मिलियन पाकिस्तानी रुपए
पाकिस्तानी बोर्ड ने टेंडर में रिजर्व प्राइस 600 मिलियन पाकिस्तानी रुपए रखी थी, लेकिन PTV ने 350 मिलियन रुपए की बोली ही लगाई।
सोर्स ने कहा- इस भारी नुकसान की सबसे बड़ी वजह है कि पाकिस्तान टीम का हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। यही वजह है कि स्पॉन्सर्स और एडवरटाइजर्स ने दूरी बना ली है।
तीन कंपनियों से बोर्ड को बकाया रुपए लेने हैं
सोर्स ने कहा- कम से कम 3 ऐसी कंपनियां हैं, जिसने पिछली बार कंसोर्टियम ग्रुप के तौर पर बोली लगाई थी। उन पर बोर्ड का कुछ बकाया भी है। इस ग्रुप को इस बार बोली लगाने से रोका नहीं, लेकिन उसने खुद ही हाथ खींच लिए। दूसरी ओर इससे पहले एक बड़ी कंपनी को ब्रॉडकास्टिंग में बड़े राइट्स मिले थे। उसने भी इस बार बोली लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही वजह रही कि यह नुकसान झेलना पड़ा है।
ये भी पढ़ें: बाबर-शाहीन T20I टीम से OUT: सलमान को कप्तानी से हटाया, फरहान को कमान; श्रीलंका सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान
पाकिस्तान टीम को इस महीने श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 की सीरीज खेलनी है। इसके बाद ट्राई सीरीज के तहत पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड को 7 वनडे भी खेलने हैं। श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने 2 टेस्ट भी होने हैं।

