वैभव नहीं, जापान के 11 साल के युकी कुरिहारा सबसे यंग मेडलिस्ट: Puyo Puyo Champions ई-स्पोर्ट्स में गोल्ड जीता
Published: Updated:
2 min read

युकी कुरिहारा और वैभव सूर्यवंशी।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता। 15 साल की उम्र में वैभव भारत के सबसे यंग एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट बन गए हैं। हालांकि, एशियन गेम्स के सबसे यंग गोल्ड मेडलिस्ट का रिकॉर्ड उनके नाम नहीं है। यह रिकॉर्ड जापान के 11 साल के युकी कुरिहारा के नाम है। उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में ई-स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल जीता है।

कौन हैं युकी कुरिहारा?
युकी कुरिहारा ने एशियन गेम्स के Puyo Puyo Champions ई-स्पोर्ट्स इवेंट में गोल्ड जीता। फाइनल में उन्होंने साउथ कोरिया के 24 साल के कांग डोंगशिन को 10-2 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में युकी ने थाईलैंड के 28 साल के तानारक वोंगकितकुन को 10-1 से हराया था। युकी ने प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान Puyo Puyo खेलना शुरू किया था। अप्रैल 2026 में उन्हें प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स लाइसेंस मिला था।
ये भी पढ़े : एशियन गेम्स 2026 में भारत को 21 गोल्ड: 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत टोटल 85 मेडल; शूटिंग से सबसे ज्यादा 15 मेडल

वैभव भारत के सबसे युवा गोल्ड मेडलिस्ट
वैभव सूर्यवंशी 15 साल, 6 महीने और 6 दिन की उम्र में एशियन गेम्स गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय हैं। उन्होंने सौरभ चौधरी का रिकॉर्ड तोड़ा। सौरभ ने 2018 एशियन गेम्स में 16 साल, 3 महीने और 9 दिन की उम्र में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता था।
हालांकि, यहां एक अंतर है। वैभव भारत के सबसे युवा एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट हैं, जबकि सौरभ चौधरी अब भी भारत के सबसे युवा इंडिविजुअल एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
ये भी पढ़े : एशियन गेम्स में इंडिया को लगातार दूसरा गोल्ड: पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक की 20 और तिलक की 21 बॉल पर फिफ्टी

