ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स के IPL 2027 में खेलने पर सस्पेंस: AUS के कोच बोले- IPL हमारे शेड्यूल में, वर्कलोड देखकर खिलाड़ियों को हां या ना कहेंगे
Published: Updated:
4 min read

ऑस्ट्रेलिया को अगले 12 महीनों में 20 टेस्ट और 14 व्हाइट-बॉल मैच खेलने हैं। ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस और वर्कलोड को देखते हुए कुछ बड़े नाम IPL 2027 मिस कर सकते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2027 में ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ियों के खेलने पर अब भी से सस्पेंस बना हुआ है। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, कैमरन ग्रीन और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों को लंबे इंटरनेशनल शेड्यूल के कारण IPL से बाहर बैठना पड़ सकता है।
ऑस्ट्रेलिया को अगले 12 महीनों में 20 टेस्ट और 14 व्हाइट-बॉल मैच खेलने हैं। ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस और वर्कलोड को देखते हुए कुछ बड़े नाम IPL 2027 मिस कर सकते हैं।
भारत दौरे के बाद होगा खिलाड़ियों के IPL खेलने का फैसला
ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि अभी किसी खिलाड़ी के IPL में खेलने या नहीं खेलने पर आखिरी फैसला नहीं हुआ है। मैनेजमेंट भारत के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज के बाद खिलाड़ियों की स्थिति देखेगी। इसके बाद तय किया जाएगा कि कौन IPL में खेलेगा और किसे आराम दिया जाएगा।

कमिंस और स्टार्क पर रहेगी सबसे ज्यादा नजर
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों का वर्कलोड टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता है। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलना है। भारत दौरे के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और फिर इंग्लैंड में एशेज सीरीज भी होनी है। ऐसे में इन तेज गेंदबाजों को IPL से आराम देने का फैसला लिया जा सकता है, अगर उस समय उनकी फिटनेस या थकान को लेकर कोई चिंता हुई।

ट्रेविस हेड के लिए भी आसान नहीं होगा IPL 2027
ट्रेविस हेड भी ऑस्ट्रेलिया के अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं। वे भी IPL खेलते हैं। कोच मैकडोनाल्ड ने कहा है कि लंबे दौरे के चलते जो मानसिक दबाव होता है वह भी खिलाड़ियों के फैसले में अहम भूमिका निभाएगा। अगर हेड लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट के कारण थके हुए होते हैं, तो टीम उन्हें IPL से दूर रखने पर भी विचार कर सकती है।

2023 में कमिंस, स्टार्क और हेड ने छोड़ा था IPL
ऑस्ट्रेलिया के पास ऐसा फैसला लेने का पुराना अनुभव भी है। 2023 में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड IPL में नहीं खेले थे। इसके बाद तीनों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल और एशेज सीरीज में अहम भूमिका निभाई थी। यही वजह है कि 2027 में भी खिलाड़ियों के वर्कलोड को ध्यान में रखकर इसी तरह का फैसला लिया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा- IPL को अभी बाहर नहीं कर सकते
एंड्रयू मैकडोनाल्ड का कहना है कि फिलहाल मैनेजमेंट का शुरुआती प्लान IPL को टीम के शेड्यूल में शामिल मानकर चलने का है। हालांकि, अगर किसी खिलाड़ी के लिए IPL खेलना सही नहीं रहा तो उसे आराम दिया जाएगा। यानी अभी यह तय नहीं है कि कमिंस समेत दूसरे बड़े खिलाड़ी IPL 2027 में नजर आएंगे या नहीं।
भारत के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज के बाद ही खिलाड़ियों के वर्कलोड, फिटनेस और फॉर्म को देखकर आखिरी फैसला लिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस दौरान एशेज, WTC फाइनल और वर्ल्ड कप जैसे बड़े मुकाबले जरुरी रहेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स के IPL 2027 में खेलने पर सस्पेंस: AUS के कोच बोले- IPL हमारे शेड्यूल में, वर्कलोड देखकर खिलाड़ियों को हां या ना कहेंगे

जस्सी के बाद सुदर्शन भी श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर: गिल भी इंजर्ड- बुमराह को आकिब ने रिप्लेस किया; 15 से पहला टेस्ट

सिक्योरिटी की गारंटी मिले तो बांग्लादेश लौटूंगा: शाकिब अल हसन की मांग सरकार ने ठुकराई; खेल मंत्री बोले- अब उनके लिए नरमी की गुंजाइश खत्म

स्टेडियम में फ्री देख सकेंगे IND Vs SL दोनों टेस्ट: कुछ गेट से ही फ्री एंट्री मिलेगी, 15 अगस्त से पहला टेस्ट; श्रीलंका में लगातार घट रही दर्शकों की संख्या


