ODI में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले 5 ओपनर्स : 45 बॉल में सेंचुरी... लारा और अफरीदी सबसे आगे, गुरबाज भी लिस्ट में शामिल; जानिए डिटेल्स
Published: Updated:
2 min read

गुरबाज ने इंडिया के खिलाफ 13 जून को 51 गेंदों पर 102 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
स्पोर्ट्स डेस्क. जब ब्रायन लारा और शाहिद अफरीदी जैसे बल्लेबाज क्रीज पर उतरते थे, तो बॉलर की मुश्किलें बढ़ जाती थीं। इन दोनों ने महज 45 बॉल में सेंचुरी लगाकर हिस्ट्री क्रिएट की। वहीं सनथ जयसूर्या और रहमतुल्लाह गुरबाज भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं। आइए जानते हैं वनडे के सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 ओपनर्स के बारे में।
1. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 9 अक्टूबर 1999 को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 45 बाॅल में सेंचुरी पूरी की थी।
2. शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने भी ओपनिंग करते हुए 45 बाॅल में सेंचुरी पूरी की थी। उन्होंने 15 अप्रैल 2005 को कानपुर में भारत के खिलाफ यह पारी खेली थी।
3. जेसी राइडर (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के फियरलेस बैट्समैन जेसी राइडर ने 2014 में क्वीनस्टाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 46 बाॅल में शतक लगाया।
4. सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या अपनी एग्रेसिव बैटिंग के लिए मशहूर रहे। उन्होंने 2 अप्रैल 1996 को सिंगापुर में पाकिस्तान के खिलाफ केवल 48 बाॅल में शतक लगाकर दुनिया को चौंका दिया था।
ये भी पढ़ें: सेलिब्रिटी ऑनर देखकर IPL टीम जॉइन न करें: प्लेयर्स को पुजारा की सलाह, कहा- शाहरुख से पहली मुलाकात आज भी नहीं भूला
5. रहमानुल्लाह गुरबाज

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने 13 जून 2026 को धर्मशाला में भारत के खिलाफ 48 बाॅल मे सेंचुरी लगाकर इस खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई। उनकी विस्फोटक पारी ने साबित कर दिया कि वह दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स में शामिल हो चुके हैं।

