जस्सी के बाद सुदर्शन भी श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर: गिल भी इंजर्ड- बुमराह को आकिब ने रिप्लेस किया; 15 से पहला टेस्ट
Published: Updated:
2 min read

साई सुदर्शन ने अब तक टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट, 3 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। (@ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के तहत दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 15 अगस्त से होगा। इससे पहले भारतीय टीम के लिए दूसरी बुरी खबर सामने आई है। चोट के चलते पेसर जसप्रीत बुमराह के बाद बैटर साई सुदर्शन भी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
ANI ने BCCI सोर्स के हवाले से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सुदर्शन इस समय बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में ट्रेनिंग कर रहे हैं। हालांकि ऐसा लगता है कि वे सीरीज के पहले टेस्ट तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे।
फिटनेस साबित करने की शर्त पर सिलेक्शन
सिलेक्शन कमेटी ने जब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था, तब बुमराह और सुदर्शन का सिलेक्शन फिटनेस साबित करने की शर्त पर किया था। दोनों के नाम पर स्टार लगाया गया था।
बुमराह पहले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आकिब नबी को स्क्वॉड में शामिल किया गया। फिलहाल, भारतीय टीम 7 अगस्त से वॉर्म-अप मैच खेल रही है।

कप्तान गिल भी चोटिल
वॉर्म-अप मैच से ठीक पहले कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल हो गए। वे प्रैक्टिस मैच के पहले दिन नहीं खेले थे। उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी संभाली। गिल को राइट रिंग फिंगर में चोट लगी। हालांकि वे सीरीज में खेल सकते हैं।
श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

