रहाणे पहली बार विदेशी लीग खेलेंगे: यूरोपियन टी20 लीग की एम्स्टर्डम फ्रेंचाइजी ने साइन किया; पिछले हफ्ते इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए
Published: Updated:
2 min read

अजिंक्य रहाणे ने IPL में दिल्ली कैपिटल्स समेत 6 टीमों के लिए 212 मैच खेले, जिसमें 5367 रन बनाए। इसमें रहाणे ने 2 सेंचुरी और 35 फिफ्टी लगाईं। इस दौरान 141 सिक्स और 539 चौके लगाए। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) पहली बार किसी विदेशी लीग में खेलते नजर आएंगे। वे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले सीजन में खेलेंगे। उन्हें एम्स्टर्डम फ्लेम्स (Amsterdam Flames) फ्रेंचाइजी ने मार्की प्लेयर के तौर पर साइन किया है।
रहाणे ने एक हफ्ते पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL से रिटायरमेंट लिया था। उन्होंने 29 जुलाई को वीडियो मैसेज शेयर कर संन्यास की जानकारी दी थी।
ये भी पढ़ें: धोनी का रूम सभी के लिए खुला रहता है: रहाणे ने कहा- एक बार गेट बंद हुआ तो कोई भी नहीं जा सकता
यूरोप में क्रिकेट बेहतर हो सकता है
रहाणे ने ETPL जॉइन करने को लेकर कहा- क्रिकेट ने मुझे काफी कुछ दिया है। मेरा हमेशा से यही मानना रहा है खिलाड़ियों पर एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने शुरुआत के समय खेल जैसा मिला था, उससे कहीं बेहतर बनाकर छोड़ना चाहिए। यूरोप रोमांचक दौर में एंट्री करने जा रहा है। वहां क्रिकेट काफी बेहतर हो सकता है।
उन्होंने कहा- मैं एम्स्टर्डम के साथ काम करने और मिलकर उसे सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी बनाने के लिए उत्साहित हूं। इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा भी मिलेगा।

मिचेल मार्श टीम के कप्तान
एम्स्टर्डम टीम के को-फाउंडर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ हैं। वे चीफ क्रिकेट ऑफिसर भी हैं। रहाणे के अलावा इस टीम में स्टीव स्मिथ, टिम डेविड, माइकल ब्रेसवेल और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। मार्श टीम की कप्तानी करेंगे। ETPL 2026 की शुरुआत 26 अगस्त से होगी।

