AUS में टीम इंडिया 36 पर ऑलआउट: कोहली हटे तो रहाणे को कमान; ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर 2-1 से हराया- मिसाल बेमिसाल
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. दिसंबर 2020... यह वही समय था जब भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची थी। भारतीय क्रिकेट में यह दौरा ऐतिहासिक रहा, जिसमें अजिंक्य रहाणे के जज्बे और जुनून की गाथा लिखी गई। विराट कोहली ने पहले ही क्लियर कर दिया था कि वे पहला टेस्ट खेलकर निजी कारणों से घर लौट आएंगे। ऐसे में सिलेक्शन कमेटी ने अजिंक्य रहाणे को सीरीज के बाकी 3 टेस्ट की कप्तानी सौंपी थी।
पहला टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला गया, जिसे सिर्फ 3 दिन ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत लिया था। दूसरी पारी में भारतीय टीम 36 रन पर ऑलआउट हुई थी। यह आज भी टीम का किसी एक टेस्ट पारी में सबसे छोटा स्कोर है। इस हार के बाद टीम इंडिया की आलोचना होने लगी थी।
ये भी पढ़ें: अजिंक्य यानी अजेय और अपराजेय: रहाणे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर, वीडियो मैसेज में कहा- हर शुरुआत का अंत भी तय

दूसरा टेस्ट
- कोहली घर लौटे तो रहाणे ने टीम की कमान संभाली। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला गया।
- रहाणे ने प्लेइंग-11 में 4 बदलाव किए। शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज का यह डेब्यू मैच रहा।
- कोहली की जगह गिल और पृथ्वी शॉ की जगह रवींद्र जडेजा को एंट्री। मोहम्मद शमी की जगह सिराज और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा की जगह ऋषभ पंत को लाया गया।
- मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। इस दूसरे टेस्ट में दोनों टीम की ओर से सिर्फ एक सेंचुरी लगी, जो रहाणे ने ही लगाई थी।

तीसरा टेस्ट
- ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
- भारतीय प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा की वापसी हुई। पेसर उमेश यादव की जगह नवदीप सैनी को भी जगह मिली। सैनी का यह डेब्यू मैच रहा।

चौथा टेस्ट
- सीरीज के इस आखिरी टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
- इस मैच से पेसर टी नटराजन और स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने डेब्यू किया।
- गाबा में 3 विकेट की जीत के साथ रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने 4 टेस्ट की यह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
- ऑस्ट्रेलियाई टीम 32 साल बाद गाबा में कोई टेस्ट हारी।
- पेसर पैट कमिंस को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने सीरीज में 21 विकेट लिए और 61 रन बनाए।

सीरीज के हाइलाइट्स...
- इस 4 टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 5 भारतीय प्लेयर्स ने डेब्यू किया। यह मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, नवदीप सैनी, टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर रहे।
- डेब्यूटेंट में गिल बैटर हैं, जबकि सिराज और सैनी पेसर। सुंदर स्पिन ऑलराउंडर हैं।
- टीम इंडिया ने पहला टेस्ट गंवाया। इसके बाद बाकी 3 में से 2 टेस्ट जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
- भारतीय टीम ने यह ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी और ओवरऑल लगातार तीसरी BGT टेस्ट सीरीज जीती थी।


