IPL बिजनेस वैल्यू 2 लाख करोड़ के करीब: RCB की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा 2985 करोड़, मुंबई दूसरे और चेन्नई चौथे नंबर पर
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बिजनेस हर साल बढ़ता जा रहा है। इस साल यानी 2026 में IPL का बिजनेस एंटरप्राइज वैल्यू बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर (करीब 2 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई है। साथ ही सभी 10 फ्रेंचाइजीस में ब्रांड वैल्यू के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टॉप पर है। 5-5 बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस (MI) दूसरे और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चौथे नंबर पर हैं।
ये भी पढ़ें: भारतीय टीम को दो हफ्ते का आराम: अगस्त में 2 टेस्ट; सितंबर में 3 सीरीज और दो टीमें, देखें शेड्यूल
IPL की ब्रांड वैल्यू भी 10.3% बढ़ी
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक हौलिहान लोकी (Houlihan Lokey) ने 2026 की अपनी IPL ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी रिलीज की है। इसके मुताबिक, इस साल IPL बिजनेस 11.4% बढ़ा है। लगातार दूसरे साल यह वैल्यू डबल डिजिट में बढ़ी है।
इसके अलावा IPL की ब्रांड वैल्यू 10.3% बढ़कर 4.3 बिलियन डॉलर (करीब 41,106 करोड़ रुपए) हो गई है। 2023 के बाद से वैल्यू में 1.1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पर-मैच वैल्यूएशन के मामले में IPL अब सिर्फ अमेरिकी नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) से पीछे है।

ब्रांड वैल्यू में RCB टॉप पर
इस साल RCB की ब्रांड वैल्यू 15% बढ़ी है। पिछले साल फ्रेंचाइजी की वैल्यू 269 मिलियन डॉलर (करीब 2574 करोड़ रुपए) थी, जो इस बार बढ़कर 312 मिलियन डॉलर (करीब 2985 करोड़ रुपए) हो गई है। इस तरह ब्रांड वैल्यू में RCB टॉप पर है।
ये भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर: इंडिया के लिए 15 साल में 195 इंटरनेशनल मैच खेले, 3 साल से टीम से बाहर थे
दूसरे नंबर पर काबिज MI की ब्रांड वैल्यू इस साल 264 मिलियन डॉलर (करीब 2526 करोड़ रुपए) हो गई है। इसके बाद तीसरा नंबर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 245 मिलियन डॉलर (करीब 2344 करोड़ रुपए) हो गई है।

RCB-RR फ्रेंचाइजी इसी साल बिकीं
RCB इसी साल 1.78 बिलियन डॉलर (इस वक्त करीब 17,035 करोड़ रुपए) में बिकी है। इस डील के बाद RCB IPL की सबसे महंगी टीम बन गई। टीम को आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने मिलकर खरीदा है। इसमें मेंस और विमेंस दोनों टीम शामिल हैं। नई ओनरशिप के बाद आर्यमान बिड़ला को टीम का चेयरमैन बनाया गया है।
इसी साल राजस्थान रॉयल्स (RR) फ्रेंचाइजी भी 1.65 बिलियन डॉलर (इस वक्त करीब 15,790 करोड़ रुपए) में बिकी है। इसे मित्तल फैमिली और अदार पूनावाला ने खरीदा है। नई ओनरशिप IPL 2026 सीजन के बाद एप्लीकेबल हुई थी।

