टेस्ट टीम में 7-8 सीनियर खिलाड़ी होने चाहिए: रहाणे बोले- कई प्लेयर रिटायर हुए, यहीं से डाउनफॉल शुरू; वैभव को भी एडवाइज दी
Published: Updated:
3 min read

अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। (फोटो सोर्स-@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के पूर्व बैटर अजिंक्य रहाणे का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में भारत के खराब दौर की सबसे बड़ी वजह सीनियर प्लेयर्स का एक साथ टीम से बाहर होना है। रहाणे ने कहा कि टेस्ट टीम में 7 से 8 सीनियर प्लेयर का होना बहुत जरूरी है। रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ली है।
रहाणे ने कहा- टेस्ट क्रिकेट में 7-8 सीनियर और 2-3 यंग प्लेयर्स होने चाहिए। लेकिन अभी टीम में ज्यादातर नए प्लेयर हैं। सभी सीनियर एक-एक करके चले गए, यही सबसे बड़ी प्रॉब्लम रही।
ये भी पढ़े: क्या अनुष्का ने विराट को अध्यात्म के लिए प्रेरित किया?: शमी बोले- ये अच्छी बात, लोगों को इससे दिक्कत क्या है

WTC 2023 के बाद टीम बदली
रहाणे ने कहा कि WTC 2023 फाइनल के बाद टीम में ट्रांजिशन शुरू हुआ। पहले वह और चेतेश्वर पुजारा बाहर हुए। इसके बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ने भी टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अब बैटिंग में KL राहुल और रवींद्र जडेजा ही सीनियर प्लेयर बचे हैं।
लगातार हार मिली
भारत को 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में व्हाइटवॉश झेलना पड़ा। इसके बाद साउथ अफ्रीका से भी 0-2 से सीरीज हारी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1-4 की हार मिली। इस रिजल्ट से टीम की WTC फाइनल की राह भी मुश्किल हो गई।
ये भी पढ़े: रोनाल्डो का लग्जरी कार कलेक्शन: 'My Toys' लिखकर फोटो शेयर की; क्रिस्टियानो 380 करोड़ रुपए की कारों के मालिक

'IPL - इंटरनेशनल क्रिकेट में फर्क'
रहाणे ने यंग बैटर वैभव सूर्यवंशी को भी एडवाइस दी। उन्होंने कहा कि अभी उन पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। रहाणे बोले- सिर्फ 2 IPL सीजन हुए हैं। IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत फर्क होता है। देश के लिए खेलते समय प्रेशर कहीं ज्यादा होता है। इसलिए वैभव को समय देना चाहिए और उसे अपना खेल खेलने देना चाहिए।

कैफ ने सपोर्ट किया
पूर्व बैटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि वैभव को आयरलैंड दौरे पर डेब्यू मिलना चाहिए था। उनके मुताबिक, IPL सीजन के बाद सीधे मौका मिलता तो इंग्लैंड दौरे पर उनका कॉन्फिडेंस और बेहतर रहता।

