स्टेडियम में फ्री देख सकेंगे IND Vs SL दोनों टेस्ट: कुछ गेट से ही फ्री एंट्री मिलेगी, 15 अगस्त से पहला टेस्ट; श्रीलंका में लगातार घट रही दर्शकों की संख्या
Published:
3 min read

इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के तहत दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 15 अगस्त से होगा। इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने फैन्स को एक खुशखबरी दी है। बोर्ड ने कहा कि दोनों टेस्ट के लिए स्टेडियम के कुछ गेट से फैन्स को फ्री एंट्री दी जाएगी।
श्रीलंका में लगातार दर्शकों की संख्या में कमी देखी जा रही है। यही वजह है कि श्रीलंकाई बोर्ड ने यह फैसला लिया ताकि स्टेडियम खचाखच भरे हों। इससे पहले भी बोर्ड ने न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान भी फ्री एंट्री देने का फैसला लिया था।
टी20 वर्ल्ड कप में भी फ्री एंट्री दी थी
2026 टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में हुआ था। तब भी दूसरी टीमों के मैच के दौरान श्रीलंकाई बोर्ड ने दर्शकों को फ्री एंट्री दी थी।
यहां इस समय लंका प्रीमियर लीग (LPL) खेली जा रही है। इसमें भी दर्शक ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ऐसे में लीग के कुछ मैचों में दर्शकों को फ्री एंट्री दी है।
IND Vs SL टेस्ट में कैसे मिलेगी फ्री एंट्री
इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (GICS) में खेला जाएगा। श्रीलंकाई बोर्ड के मुताबिक, इस टेस्ट के लिए दर्शकों को स्टेडियम के गेट नंबर-4 से फ्री एंट्री दी जाएगी।
दोनों टीम के बीच दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC Ground) में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दर्शकों को गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से फ्री एंट्री मिलेगी।
श्रीलंकाई बोर्ड ने इस मैच के लिए पैरेंट्स से बच्चों को साथ लाने का भी आग्रह किया है, ताकि आने वाली पीढ़ी कुछ सीख सके। युवाओं में क्रिकेट के प्रति दिलचस्पी बढ़े।
ये भी पढ़ें: सेलिब्रिटी ऑनर देखकर IPL टीम जॉइन न करें: प्लेयर्स को पुजारा की सलाह, कहा- शाहरुख से पहली मुलाकात आज भी नहीं भूला
श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

