हॉकी में हमसे 10 साल से नहीं जीता पाकिस्तान: 20 में से 18 मैच भारत ने जीते; अब दोनों टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला
Published: Updated:
2 min read

हाल ही में हुए हॉकी वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था। (फोटो- @HockeyIndia)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में एक बार फिर इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। यह टक्कर हॉकी में होगी। मेन्स सेमीफाइनल इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुरुवार (1 अक्टूबर) को होना है।
हॉकी में पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा ही भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। पिछले 10 साल में तो इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है। टीम इंडिया एक बार फिर इस बेहतरीन रिकॉर्ड को बरकरार रखने और गोल्ड पर कब्जा जमाने उतरेगी।
ये भी पढ़ें: अच्छा प्लेयर था, कल पाकिस्तान से खेलने वाला था: अपनी मौत की खबर देखकर आजम खान का रिएक्शन, VIDEO वायरल


ये भी पढ़ें: आकिब नबी का इंटरनेशनल डेब्यू: टीम इंडिया के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे प्लेयर, इनमें दो फास्ट बॉलर



किस समय होगा यह मुकाबला
एशियन गेम्स 2026 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला गुरुवार (1 अक्टूबर) को गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह और पाकिस्तान टीम की कमान डिफेंडर महमूद अबु संभाल रहे हैं।

