एशियन गेम्स की गोल्डन गर्ल नीरू ढांडा: 10 दिन पहले भोपाल के हॉस्पिटल में भर्ती थीं, 5 दिन कुछ खा भी नहीं सकीं, अब गोल्ड मेडल जीता
Published: Updated:
3 min read

फाइनल राउंड में नीरू ढांडा ने 28 हिट्स किए। इस तरह उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड (24 हिट्स) भी तोड़ा और गोल्ड पर कब्जा जमाया। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. नीरू ढांडा... यह वो नाम है, जिसने काफी स्ट्रगल के बाद देश को एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारत को पहला इंडिविजुअल गोल्ड दिलाया है। नीरू एशियन गेम्स से 10 दिन पहले भोपाल के हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उन्हें फ्लू था। साथ ही स्वाइन फ्लू (H1N1) के लक्षण भी थे, लेकिन निकला नहीं था।
नीरू 5 दिन तक कुछ खा-पी नहीं सकीं। इसके अलावा तीन हफ्ते तक वो प्रैक्टिस भी नहीं कर सकी थीं। एक समय ऐसा भी था जब यह भी आशंका होने लगी थी कि नीरू एशियन गेम्स में खेल पाएंगी भी या नहीं।
आर्मी और राजा रणधीर को गोल्ड समर्पित
हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। नीरू ठीक हुईं और तेजी से रिकवर भी हुईं। उनके कोच ने मनशेर सिंह (Mansher Singh) ने उन्हें हिम्मत दी। इसके बाद नीरू जज्बे के साथ एशियन गेम्स में उतरीं और 3 मेडल दिलाए। इसमें 2 गोल्ड और एक सिल्वर है।
नीरू ने इंडिविजुअल कैटेगरी और ट्रेप मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड जीता। जबकि एक वुमन्स टीम इवेंट में सिल्वर भी जीता है। गोल्ड जीतने के बाद नीरू ने यह मेडल इंडियन आर्मी और पूर्व शूटर दिवंगत राजा रणधीर सिंह (Raja Randhir Singh) को समर्पित किया। रणधीर ने 1978 एशियन गेम्स के ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

बाकी टीम के पहुंचने के 2 दिन बाद पहुंची थीं
नीरू ने हॉस्पिटल में भर्ती होने और रिकवर होकर गोल्ड जीतने को लेकर NDTV से कहा- कब क्या होगा यह तो किसी को पता नहीं होता है। मुझे लगा था कि मैं खुद पर कंट्रोल रखूं तो मैं जो चाहती हूं वो हासिल कर सकती हूं। यही एक बात थी। मुझे खुद को मोटिवेट रखने में कोच मनशेर सिंह ने काफी मदद की। कोच ने कहा था कि तुम जरूर जाओगी और जीतोगी। यही वजह थी कि मैं बाकी टीम के पहुंचने के 2 दिन बाद पहुंची थी।
26 साल की नीरू हरियाणा के जिंद की रहने वाली हैं। उन्होंने एशियन गेम्स की तैयारी भोपाल में की थी।
इस तरह गोल्ड जीता
एशियन गेम्स के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरू ने शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने पहले 4 राउंड में 100 में से 95 पॉइंट्स हासिल किए थे। पांचवें राउंड में नीरू ने मौसम खराब होने के बावजूद शानदार खेल दिखाया और 23 पॉइंट हासिल किए। तब उनका कुल स्कोर 118 हो गया था। यहां से उन्होंने टॉप-8 शूटर में जगह बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
फाइनल में नीरू ने 28 हिट्स किए। इस तरह उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड (24 हिट्स) का रिकॉर्ड भी तोड़ा और गोल्ड पर कब्जा जमाया। चीन की सुन युनोंग (Sun Yunong) ने 26 हिट्स के साथ सिल्वर जीता। कुवैत की अब्दुलमलिक हजर (Abdulmalik Hajar) ने 21 हिट्स के साथ ब्रॉन्ज जीता।

