मोदी जी के पास जाऊं या योगी जी के पास: तीन बैट चोरी होने पर दीपक चाहर का VIDEO मैसेज, कहा- जो ले गया वो वापस कर दे, मैं पैसे दे दूंगा
Published: Updated:
3 min read

तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अब तक भारतीय टीम के लिए 13 वनडे में 16 और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच में 31 विकेट लिए। (ANI Photo)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वे बताते नजर आ रहे हैं कि एक ग्राउंड से उनके तीन बैट चोरी हो गए हैं। दीपक ने खुद इन तीनों बैट की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई है।
दीपक ने वीडियो मैसेज में फैन्स से पूछा है कि अब उन्हें क्या करना चाहिए? क्या उन्हें पुलिस के पास जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करनी चाहिए। या फिर भगवान से रिक्वेस्ट करूं की चोर को सद्बुद्धि दें।
डेढ़ लाख रुपए के तीन बैट
इस वीडियो मैसेज में दीपक ने कहा- शाम को मेरे तीन बैट ग्राउंड से चोरी हो गए। अब आपको क्या लगता है, मुझे क्या करना चाहिए। बहुत अच्छे बैट थे। जो चोरी करके ले गया है, उसको पता नहीं है कि कितने महंगे बैट हैं। डेढ़ लाख रुपए के तीन बैट हैं। वो चोर जाकर तीनों बैट को बेच देगा या टेनिस बॉल से खेलेगा। भाई मुझसे ही ले लेता कुछ पैसे, मैं दे देता।
वीडियो क्रेडिट- इंस्टाग्राम/दीपक चाहर।
दीपक ने आगे कहा- मेरे पास कई ऑप्शन हैं। या तो मैं पुलिस में शिकायत करूं। योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के पास। या फिर सीधे भगवान से ही रिक्वेस्ट करूं कि जो भी चुराकर ले गया है उसे बुद्धि दें और वो वापस कर दे। मैं पैसे दे दूंगा उसको। या फिर SS (बैट बनानी वाली कंपनी) से रिक्वेस्ट करके और 2-3 बैट मंगवा लेता हूं। आप बताइए कि मुझे क्या करना चाहिए?
दीपक का क्रिकेट कॅरियर
इस तेज गेंदबाज ने अब तक भारतीय टीम के लिए 13 वनडे में 16 और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच में 31 विकेट लिए। दीपक 2016 से IPL में खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टोटल 103 मैच खेले, जिसमें 96 विकेट लिए हैं।
IPL में दीपक तीन टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेले हैं। वे इस समय MI के लिए खेल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बस में उतरते समय फिसले रोहित शर्मा: सुरक्षाकर्मियों ने संभाला, कोहली भी हैरान दिखे; VIDEO वायरल

