वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल गुरुवार को आएगा: इंडिया-पाकिस्तान एक ग्रुप में हो सकते हैं, ओपनिंग मैच गांधी जयंती को होने की उम्मीद
Published:
3 min read

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके विराट कोहली और रोहित शर्मा का टारगेट वर्ल्ड कप 2027 है। दोनों अभी सिर्फ वनडे खेल रहे हैं। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल गुरुवार (1 अक्टूबर) को केपटाउन से जारी करेंगे। वर्ल्ड कप अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। शेड्यूल के ऐलान के साथ ही टिकट्स की बिक्री भी शुरू की जा सकती है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर 2027 यानी गांधी जयंती से हो सकता है। जबकि 21 नवंबर 2027 को फाइनल खेला जा सकता है।
बुधवार को तय होंगी 10 टीमें
इस वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से 10 के नाम बुधवार (30 सितंबर 2026) को फाइनल कर लिए जाएंगे। इसी तारीख को क्वालिफिकेशन के कट-ऑफ की लास्ट डेट भी है। इनमें दो होस्ट टीम साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे रहेंगी। जबकि 8 टीमें ICC रैंकिंग के लिहाज से ली जाएंगी। बाकी 4 टीमें क्वालिफिकेशन राउंड से तय होंगी।
इस वर्ल्ड कप में भी इंडिया और पाकिस्तान टीम को एक ग्रुप में रखा जा सकता है। इन दोनों के अलावा इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीम हो सकती है। यदि पाकिस्तान इस ग्रुप से बाहर रहा तो उसकी जगह श्रीलंका को एंट्री मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: बस में उतरते समय फिसले रोहित शर्मा: सुरक्षाकर्मियों ने संभाला, कोहली भी हैरान दिखे; VIDEO वायरल

12 टीम के 2 ग्रुप इस तरह हो सकते हैं
ग्रुप A- भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका/पाकिस्तान, बांग्लादेश और क्वालिफायर 1
ग्रुप B- न्यूजीलैंड, श्रीलंका/पाकिस्तान, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर 2
2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
- ODI वर्ल्ड कप में पहले की तरह 14 टीमें ही खेलेंगी, लेकिन इस बार टूर्नामेंट तीन रांउड में खेला जाएगा।
- सबसे पहले रैंकिंग में सबसे नीचे की तीन टीमें आपस में Super Series खेलेंगी। इनमें से सिर्फ एक टीम अगले दौर में पहुंचेगी, जबकि बाकी दो टीमें बाहर हो जाएंगी।
- इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी और सभी टीमें अपने ग्रुप में मुकाबले खेलेंगी।
- हर ग्रुप की टॉप-3 टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एक टीम मिलाकर सात टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी।
- इस Super 7 राउंड में सभी सात टीमें एक-दूसरे से मैच खेलेंगी। इसके बाद पॉइंट्स टेबल के लिहाज से टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

