इंडिया Vs पाकिस्तान फाइनल की उम्मीद: एशियम गेम्स में दोनों सेमीफाइनल बारिश से धुलने की आशंका, ऐसे में हायर रैंकिंग टीम को फायदा
Published: Updated:
3 min read

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने फाइनल समेत 3 मैच में पाकिस्तान को हराया था। (फाइल फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 इस बार जापान के आईची-नागोया में हो रहे हैं। यहां बारिश और तूफान का असर देखने को मिल रहा है। मेन्स क्रिकेट के कुछ मुकाबले बारिश से धुल चुके हैं। इंडिया और पाकिस्तान की टीम बगैर मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंच गईं, क्योंकि दोनों के क्वार्टरफाइनल मैच बारिश के चलते रद्द हो गए थे। इस बीच क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि फाइनल में इन दोनों टीम के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: बस में उतरते समय फिसले रोहित शर्मा: सुरक्षाकर्मियों ने संभाला, कोहली भी हैरान दिखे; VIDEO वायरल
बारिश की आशंका 60% तक
दरअसल, इंडिया और पाकिस्तान दोनों ही टीम के सेमीफाइनल एक अक्टूबर को निशिन में होने हैं। यहां इस दिन बारिश की आशंका 60% तक है। यदि बारिश के चलते दोनों सेमीफाइनल मैच रद्द होते हैं, तो इंडिया और पाकिस्तान दोनों फाइनल में जगह बना लेंगी।
इसकी वजह एशियन ओलंपिक एसोसिएशन (Olympic Council of Asia - OCA) का नियम है। इसके तहत मैच रद्द होने पर दोनों टीम में से जो भी ICC T20I रैंकिंग में हायर पोजिशन पर होगा, वो अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेगा।
वीडियो क्रेडिट- BCCI।
मैच रद्द होने पर सिनेरियो ऐसा रहेगा
इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका से होगा, जो ICC रैंकिंग में काफी पीछे हैं। भारतीय टीम अभी टॉप पर है। ऐसे में यह मैच बारिश से धुला तो टीम इंडिया फाइनल में एंट्री कर लेगी।
दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम का सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश से होगा। यहां भी यह टीम पाकिस्तान से रैंकिंग में काफी नीचे हैं। ऐसे में बारिश से मैच धुलने पर पाकिस्तान टीम क्वालिफाई कर लेगी। इस तरह इंडिया और पाकिस्तान के बीच फाइनल हो सकता है।
फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को
फाइनल 3 अक्टूबर को निशिन में ही खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। इसी दिन दोनों सेमीफाइनल हारने वाली टीम के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच होगा।
Asian Games के लिए भारतीय मेन्स स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, यश ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, विपराज निगम और वैभव सूर्यवंशी।

