कोहली के एक ODI में सबसे ज्यादा 9 सिक्स: चेजिंग में पोंटिंग-रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा; टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 50 बॉल बाकी रहते हराया
Published: Updated:
2 min read

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले ODI मैच में विराट कोहली ने इस मैच में 88 बॉल पर 139 रन की नॉटआउट पारी खेली। इसमें 9 सिक्स और 10 चौके लगाए। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन ODI की घरेलू सीरीज खेल रही है। पहला मैच रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 50 बॉल बाकी रहते 8 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।
कोहली ने इस मैच में 88 बॉल पर 139 रन की नॉटआउट पारी खेली। इसमें 9 सिक्स और 10 चौके लगाए। इस तरह कोहली ने अपने कॅरियर में किसी एक ODI मैच में सबसे ज्यादा 9 सिक्स लगाए हैं।
पोंटिंग-रोहित को पीछे छोड़ा
इसके अलावा सबसे ज्यादा ODI रन चेज के मामले में भी कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
कोहली उन 112 मैचों में शामिल रहे हैं, जिसमें टीम इंडिया ने सफल रन चेज किया है। उनसे आगे इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर (127) और महेंद्र सिंह धोनी (116) ही हैं।
ये भी पढ़ें: इंडिया-पाकिस्तान एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में: बारिश के चलते दोनों के मैच रद्द, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग बाहर


ये भी पढ़ें: 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप: विराट कोहली ने कहा- यही मेरा मोटिवेशन, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे


अब बात मैच की
मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इसके बाद वेस्टइंडीज टीम ने 7 विकेट पर 295 रन बनाए। जस्टिन ग्रीव्स ने 101 और जॉन कैंपबेल ने 62 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 और नीतीश रेड्डी को 1 विकेट मिला।
इसके जवाब में भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 41.4 ओवर में 300 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान गिल ने 108 बॉल पर 110 रन बनाए। जबकि कोहली ने 139 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच 151 रन की पार्टनरशिप हुई।

