2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप: विराट कोहली ने कहा- यही मेरा मोटिवेशन, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे
Published: Updated:
2 min read

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेल रहे हैं। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलते नजर आएंगे। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साफ कह दिया है कि 2027 वर्ल्ड कप उनके लिए आखिरी होगा। यही एक बात है जो उन्हें मोटिवेट करती है। कोहली ने कहा कि वे यह अगला ODI वर्ल्ड कप जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।
वेस्टइंडीज से घरेलू सीरीज खेलेंगे
टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेल रहे हैं। फिलहाल वे वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेल रहे हैं। कोहली ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बयान दिया है।
कोहली ने कहा- 50 ओवर के वर्ल्ड कप की जो इंटेनसिटी होती है, वह सबसे ज्यादा होती है। क्योंकि इसमें अब टी20 लेवल की इंटेनसिटी वाले 10 मैच खेलने होते हैं, लेकिन आप एक दिन में ढाई टी20 के बराबर खेल रहे होते हो।

वर्ल्ड कप जीतना ही टीम का टारगेट
37 साल के कोहली ने कहा- आपको इस वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए 10 गेम के बराबर वाली इंटेनसिटी बनाकर रखनी होती है। खास बात यह भी है कि टूर्नामेंट विदेश में हो रहा है, जहां आपकी काफी एनर्जी लगती है।
उन्होंने कहा- मेरे लिए यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा और यही मेरा मोटिवेशन भी है। जैसा कि आप जानते हैं मैदान पर पूरी ताकत लगा देनी है। जाहिर सी बात है कि वर्ल्ड कप जीतना ही हमारा टारगेट है और इसके लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा मैं उसके लिए पूरी ताकत लगाने के तैयार हूं।

विराट का क्रिकेट कॅरियर
कोहली ने 123 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 9230 रन बनाए। एवरेज 46.85 रहा, 30 सेंचुरी और 31 फिफ्टी लगाईं। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें 40 मैच जीते और 17 हारे।
उन्होंने 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 48.69 के एवरेज से 4188 रन बनाए। इस दौरान एक सेंचुरी और 38 फिफ्टी लगाईं। कोहली ने 314 वनडे में 14941 रन बनाए।

