वेस्टइंडीज सीरीज से एक दिन पहले गिल चोटिल: प्रैक्टिस के दौरान कोहनी में चोट लगी; हार्दिक पंड्या का न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर होना तय
Published: Updated:
3 min read

भारतीय कप्तान शुभमन गिल को प्रैक्टिस के दौरान कोहनी में चोट लगी। बैटिंग के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की बॉल उनकी कोहनी पर लगी। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम अपने घर में वेस्टइंडीज (IND Vs WI ODI Series) के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 की सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत ODI सीरीज से होगी, जिसका पहला मैच रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय फैन्स के लिए बुरी खबर आई है। टीम के कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं।
दूसरी ओर हार्दिक पंड्या भी चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाफ सीरीज नहीं खेल सकेंगे। वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है, जिसमें पंड्या का बाहर होना लगभग तय है। इसकी वजह चोट है।
पहले बात कप्तान शुभमन गिल की
वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए तैयार भारतीय टीम प्रैक्टिस कर रही है। इसी दौरान पहले वनडे से ठीक दो दिन पहले गिल को प्रैक्टिस के दौरान कोहनी में चोट लगी। गिल बैटिंग कर रहे थे। उसी दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की बॉल उनकी कोहनी पर लगी।
बॉल लगने के बाद गिल ने प्रैक्टिस बंद की और मेडिकल ट्रीटमेंट लिया। हालांकि गिल ने शाम का आखिरी प्रैक्टिस सेशन खत्म होने से पहले वापस लौटकर कुछ देर फिर बैटिंग की थी। हालांकि वे पहले वनडे में खेलेंगे या नहीं, इसका कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

हार्दिक पंड्या फिर चोटिल हुए
फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या IPL 2026 में चोटिल हुए थे। इसके बाद टीम इंडिया के लिए भी नहीं खेले। पंड्या फिलहाल बेंगलुरु में शिफ्ट हो गए हैं और वहां BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे हैं। अब खबर आई है कि उन्हें फिर से चोट लगी है।
पंड्या को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ ODI सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में सिलेक्ट किया गया था, लेकिन अब वे इस सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। दोनों टीम के बीच तीन ODI की सीरीज खेली जाएगी। तीनों मैच 6, 9 और 11 अक्टूबर को पुडुचेरी में होंगे।

दाएं पैर के घुटने में चोट लगी
BCCI सोर्स ने कहा कि यह दुर्भाग्य की ही बात है कि पंड्या को फिर से चोट लगी है। उन्हें दाएं पैर के घुटने में चोट लगी है। उन्हें दो हफ्ते आराम के लिए कहा गया है। ऐसे में उनका न्यूजीलैंड सीरीज में खेलना लगभग नामुमकिन सा है।
भारतीय टीम को अक्टूबर 2026 के तीसरे हफ्ते से नवंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहना है। यहां दोनों टीम के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी।

