पाकिस्तान मेन्स टीम की बॉलिंग कोच बनेगी महिला: PCB की प्रेस रिलीज वायरल; इसमें कहा- क्वॉलिफाइड वुमन पोस्ट संभाले तो बेहतर
Published:
3 min read

साहिबजादा फरहान की कप्तानी में पाकिस्तान टीम को अब एशियन गेम्स 2026 में खेलना है। टीम का पहला मैच 28 सितंबर को होगा। (फाइल फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान मेन्स क्रिकेट टीम (Pakistan Team) का नया बॉलिंग कोच किसी महिला को बनाया जा सकता है। जी बिल्कुल, आप सही पढ़ रहे हैं। यह बात हम नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की उस प्रेस रिलीज में लिखी है, जिसे बोर्ड ने जारी किया है। यह प्रेस रिलीज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इसमें साफ शब्दों में कहा है कि क्वॉलिफाइड वुमन क्रिकेटर भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकती हैं। यदि कोई क्वॉलिफाइड वुमन यह पोस्ट संभाले तो बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानियों की दिक्कत: हेड कोच बोले- उन्हें सिर्फ भारत को हराने से मतलब, बाकी चीजों को वो सोचते ही नहीं
एक कोच को हटाया, दूसरे ने इस्तीफा दिया
दरअसल, सितंबर में ही पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार मिली थी। पहले दो टेस्ट हारने के बाद PCB ने बीच दौरे पर आधी टीम बदल दी थी। साथ ही टेस्ट के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया था। इसके कुछ दिन बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट के बॉलिंग कोच एशले नोफके (Ashley Noffke) ने भी इस्तीफा दे दिया था।

ऐसे में PCB ने बॉलिंग कोच पद के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए एक प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें साफ शब्दों में लिखा है कि क्वॉलिफाइड वुमन भी इस पद के लिए आवेदन भेज सकती हैं। बस इसी लाइन के चलते यह प्रेस रिलीज वायरल हुई और लोग PCB को ट्रोल कर रहे हैं। दूसरी ओर नोफके अब नीदरलैंड्स मेन्स टीम के हेड कोच बन गए हैं।
PAK टीम एशियन गेम्स खेलने जापान पहुंची
पाकिस्तानी टीम के हेड कोच न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर माइक हेसन हैं, जिन्होंने पिछले साल मई में यह पद संभाला था। हेसन की कोचिंग में पाकिस्तान टीम अब जापान में एशियन गेम्स 2026 (Cricket in Asian Games 2026) खेलेगी। उसका पहला मैच 28 सितंबर को है।
वैसे एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में मेन्स क्रिकेट 24 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टरफाइनल खेलना है। इंडिया और पाकिस्तान के पहले मैच अलग-अलग टीम से 28 सितंबर को होंगे। इसके बाद 1 अक्टूबर को दोनों सेमीफाइनल होने हैं। 3 अक्टूबर को फाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: IPL और DPL में मैच फिक्सिंग का दावा: चेन्नई टीम के प्लेयर ने प्लेइंग-11 की जानकारी लीक की, हर मैच के 60 लाख रुपए मिले

