IPL और DPL में मैच फिक्सिंग का दावा: चेन्नई टीम के प्लेयर ने प्लेइंग-11 की जानकारी लीक की, हर मैच के 60 लाख रुपए मिले
Published: Updated:
3 min read

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दो IPL सीजन 2025 और 2026 में खिताब जीते हैं। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में मैच फिक्सिंग का दावा किया जा रहा है। एक खिलाड़ी पर मैच की जानकारी देने और दूसरे प्लेयर पर मैच फिक्स करने के आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि पूर्व क्रिकेटर रचित भाटिया ने IPL 2025 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के 5 मैच की जानकारी लीक की थी।
दरअसल, तहलका की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्टिंग टीम ने एक हिडन कैमरे से स्टिंग ऑपरेशन किया है। इसमें रचित ने खुद मैच फिक्सिंग का खुलासा किया है। साथ ही दिल्ली के क्रिकेटर वंश बेदी का भी नाम बताया है, जो मैच फिक्सिंग करता है।

प्लेइंग-11 की जानकारी सटोरियों को दी
रचित 2025 IPL सीजन में चेन्नई टीम से ही खेल रहा था। उसे हर मैच और प्लेइंग-11 की जानकारी लीक करने पर 60 लाख रुपए मिले थे। 5 मैच के उसे 3 करोड़ रुपए मिले। रचित ने सारी जानकारियां मैच से पहले ही सटोरियों तक पहुंचा दी थी।
इसी स्टिंग ऑपरेशन में रचित ने वंश के नाम का खुलासा किया। उसने बताया कि वंश मैच फिक्स करने, धीमी बैटिंग करने और अन्य जानकारियां देने के लिए तैयार है। रचित ने बताया कि 2026 सीजन में वो IPL का हिस्सा नहीं बन सका था।
DPL में स्पॉट फिक्सिंग करा सकता है
साथ ही उसका सोर्स भी पक्का नहीं था। इस वजह से वो इस सीजन की जानकारी लीक नहीं कर सका। हालांकि, रचित ने दावा किया कि वह DPL में स्पॉट फिक्सिंग करा सकता है।
ये भी पढ़ें: बगैर थर्ड अंपायर हुआ इंडिया Vs जापान T20I: रनआउट और वाइड के फैसले पर अंपायर से अय्यर की बहस, VIDEO वायरल
दूसरी ओर दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने क्लियर कर दिया है कि वंश ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं थे। सटोरियों ने वंश से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश जरूर की थी।

वंश ने आरोपों को नकारा
दूसरी ओर वंश बेदी ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि उनकी लीगल टीम इस तरह के आरोप लगाने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लेगी।
बच्चों को सिलेक्ट करने में भी रिश्वत
रचित ने बताया है कि वो अभी दिल्ली स्कूल क्रिकेट टीम बनाने के लिए बतौर नेशनल सिलेक्टर और कोच काम कर रहा है। यहां वो अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 टीम बना रहे हैं। इसमें बच्चे को सिलेक्ट करने के लिए 7 से 8 लाख रुपए तक लगते हैं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम इंडिया को हरा देगी: राशिद के बयान पर एंकर ने कहा- रात में बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं; VIDEO वायरल

