एशियन गेम्स में इंडिया को लगातार दूसरा गोल्ड : फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया, मंधाना 11 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाली पहली वुमन्स क्रिकेटर
Published: Updated:
3 min read

भारतीय वुमन्स टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता। पिछली बार भी फाइनल में श्रीलंका को हराया था। (फोटो- @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में इंडियन वुमन्स टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मंगलवार (22 सितंबर) को निशिन में खेला गया।
टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 69 पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने 147 रन से जीत दर्ज की।
खास बात ये भी रही है कि हमारी टीम ने पिछले एशियन गेम्स में भी गोल्ड जीता था और तब भी फाइनल में श्रीलंका को ही हराया था।
बहरहाल, इस फाइनल में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने फिफ्टी लगाई। इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाली स्मृति पहली क्रिकेटर हैं।
श्रीलंका 69/10 (15.4)
मैच में भारतीय टीम ने 217 रन का टारगेट सेट किया था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में 69 रन ही बना सकी। कप्तान चमारी अटापट्टू ने 29, कौशानी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिलहारी ने 11 रन बनाए।
इनके अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारतीय टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी को 2-2 सफलताएं मिलीं।
मंधाना के 11 हजार इंटरनेशनल रन
मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 308वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान उनकी 18 इंटरनेशनल सेंचुरी रहीं। वे वुमन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाली प्लेयर भी हैं।
टीम इंडिया 216/3
मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ओपनिंग में 99 रन की पार्टनरशिप की। मंधाना ने 30 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने 45 बॉल पर 79 रन बनाए। इस दौरान 7 सिक्स और 5 चौके लगाए।
शेफाली ने 29 बॉल पर 48 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 3 सिक्स और 3 चौके लगाए। आखिर में ऋचा घोष ने 22 बॉल पर 49 रन की नाबाद पारी खेली। इसमें 3 सिक्स और 6 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 222.72 का रहा।
वुमन्स T20I के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
863 - शेफाली वर्मा (इंडिया) 2026*
824 - लौरा वोल्वार्ड्ट (साउथ अफ्रीका) 2026
800 - नताशा माइल्स (हॉन्ग कॉन्ग) 2026
779 - ईशा ओजा (UAE) 2025
779 - यास्मीन दासवानी (हॉन्ग कॉन्ग) 2026

मैच में दोनों प्लेइंग-11
श्रीलंका टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुडी प्रबोदा और सुगंधिका कुमारी।
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़।

