Asian Games, टेबल टेनिस में पाकिस्तान को 3-0 से हराया: इंडियन वुमन्स टीम क्वार्टरफाइनल में, PAK खिलाड़ियों से हाथ भी मिलाया
Published: Updated:
2 min read

भारतीय वुमन्स प्लेयर्स ने एशियन गेम्स का यह टेबल टेनिस मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी वुमन्स टीम से हाथ भी मिलाया। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में सोमवार (21 सितंबर) को इंडियन वुमन्स टेबल टेनिस टीम का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ। इस मैच को भारतीय टीम ने 3-0 से जीता और क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में दोनों टीम के बीच 5 मुकाबले होने थे, लेकिन शुरुआती तीन मैच जीतने के चलते इंडिया को 3-0 से विनर घोषित किया। बाकी दो मैच नहीं हुए।
इस मुकाबले में एक खास बात यह भी देखने को मिली कि भारतीय वुमन्स प्लेयर्स ने पाकिस्तानी वुमन्स टीम से हाथ भी मिलाया। जबकि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्रिकेट में ऐसा देखने को नहीं मिला है।
पाकिस्तानी प्लेयर्स से क्रिकेट में नो हैंडशेक
क्रिकेट के मेन्स और वुमन्स दोनों ही कैटेगरी में भारतीय प्लेयर्स ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाडियों या स्टाफ से हैंडशेक नहीं किया है। खास बात यह भी रही कि पाकिस्तानी मोहसिन नकवी के हाथ से दो बार एशिया कप ट्रॉफी भी नहीं ली।
वीडियो क्रेडिट- सोनी स्पोर्ट्स।
हालांकि एशियन गेम्स में कुछ अलग ही देखने को मिला है। इससे पहले मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप में भी भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक किया था। इन सबके वीडियो भी काफी वायरल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में भारत को अब तक 6 मेडल: 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ इंडिया 10वें नंबर पर, शूटिंग से 5 मेडल
अब बात टेबल टेनिस मैच की
मैच में टीम इंडिया शानदार शुरुआत हुई। पहले ही मुकाबले में सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को 3-0 (11-3, 11-3, 11-4) से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस मैच में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया गया। यही वजह रही कि दिया चितले और यशस्वी घोरपड़े की जगह सुतीर्था और सिंड्रेला दास को मौका मिला।
इसके बाद सिंड्रेला ने कल्सूम खान को 3-0 (11-6, 11-7, 11-5) से हराकर बढ़त को 2-0 कर दिया। फिर श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 3-0 (11-4, 11-4, 11-5) से टीम इंडिया को जीत दिलाई। तीनों मुकाबले एकतरफा रहे।

