एशियन गेम्स 2026 में भारत को अब तक 6 मेडल: 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ इंडिया 10वें नंबर पर, शूटिंग से 5 मेडल
Published: Updated:
3 min read

भारत ने मेंस 10 मीटर एयर राइफल में 3 मेडल अपने नाम किए। टीम इवेंट में हिमांशु ढिल्लों, रुद्रांक्ष पाटिल और पार्थ माने की तिकड़ी ने सिल्वर जीता।
स्पोर्ट्स डेस्क. जापान के आइची-नगोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का मेडल काउंट बढ़कर 6 हो गया है। इनमें 5 मेडल शूटिंग से आए हैं। वहीं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। सोमवार (21 सिंतबर) को भारत ने मेंस 10 मीटर एयर राइफल में 3 मेडल अपने नाम किए।
टीम इवेंट में हिमांशु ढिल्लों, रुद्रांक्ष पाटिल और पार्थ माने की तिकड़ी ने सिल्वर जीता। चीन गोल्ड और साउथ कोरिया ब्रॉन्ज के साथ पोडियम पर रहे। इसके बाद इंडिविजुअल इवेंट में हिमांशु ने सिल्वर और रुद्रांक्ष ने ब्रॉन्ज जीता। चीन के शेंग लिहाओ ने गोल्ड अपने नाम किया।
अबतक कितने मेडल
सिल्वर
- वुमन्स टीम: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
- मेंस टीम: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
- एलावेनिल वलारिवन: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
- हिमांशु ढिल्लों: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
ब्रॉन्ज - रुद्रांक्ष पाटिल: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
- सुचिका तारियाल: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, 60 किग्रा
ये भी पढ़ें: तू इधर क्या छोले बेचने आया था: अकरम का बाबर आजम पर बयान, इंग्लैंड सीरीज में 7 खिलाड़ी और कोच हटाने पर रिएक्शन; VIDEO वायरल
रुद्रांक्ष पाटिल
- महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
- 10 मीटर एयर राइफल में हिस्सा लेते हैं।
- 2022 में काहिरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिविजुअल गोल्ड जीता।
- अभिनव बिंद्रा के बाद इंडिविजुअल वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले दूसरे भारतीय बने।
- एशियन गेम्स में मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर जीता।
- इंडिविजुअल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
पार्थ राकेश माने - 13 नवंबर 2007 को जन्म हुआ।
- 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं।
- 2024 में पेरू के लीमा में ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता।
- जूनियर वर्ल्ड चैंपियन का टाइटल अपने नाम किया।
- एशियन गेम्स में रुद्रांक्ष और हिमांशु के साथ टीम इवेंट में सिल्वर जीता।
- भारतीय टीम ने 1890.1 अंक हासिल किए।
- इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन में 628.3 अंक के साथ 10वें नंबर पर रहे।
हिमांशु ढिल्लों
- 10 मीटर एयर राइफल के यंग भारतीय शूटर हैं।
- रुद्रांक्ष और पार्थ के साथ टीम इवेंट में सिल्वर जीता।
- इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल में भी पहुंचे।
- 252.4 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता।
- क्वालिफिकेशन में 630 अंक के साथ 7वें नंबर पर रहे।
शूटिंग में 5 मेडल आए - भारत ने एशियन गेम्स के पहले दिन शूटिंग में 2 सिल्वर जीते थे।
- महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद ने सिल्वर जीता।
- एलावेनिल ने इंडिविजुअल इवेंट में भी सिल्वर जीता।
- इसके बाद मेंस 10 मीटर एयर राइफल में 3 और मेडल आए।
- भारत के 6 मेडल में शूटिंग का योगदान 5 मेडल का है।
सुचिका तारियाल - सुचिका ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत के लिए ब्रॉन्ज जीता।
- एशियन गेम्स में MMA पहली बार शामिल किया गया है।

