पाकिस्तान टीम इंडिया को हरा देगी: राशिद के बयान पर एंकर ने कहा- रात में बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं; VIDEO वायरल
Published:
2 min read

एशिया कप 2025 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच फाइनल समेत 3 मैच हुए थे। तीनों मुकाबले भारतीय टीम ने जीते। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में वुमन्स क्रिकेट खत्म हो गया है। अब 24 सितंबर से मेन्स क्रिकेट का आगाज होना है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट राशिद लतीफ का बयान आया है, जो वायरल हो रहा है। राशिद का मानना है कि यदि इस बार इंडिया के खिलाफ मैच हुआ तो पाकिस्तान टीम ही जीतेगी।
राशिद ने यूट्यूब चैनल पर यह बयान दिया, जिसे सुनते ही उनके साथ मौजूद स्पोर्ट्स एंकर डॉ. नौमान नियाज ने कहा कि रात में यह कैसी बहकी-बहकी बातें कर रहे हो। नियाज का कहना था कि भारतीय टीम से पाकिस्तान का जीतना नामुमकिन सा है।
राशिद और नौमान के बीच क्या बात हुई?
- राशिद- सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान के चांस तो अच्छे लग रहे हैं। यहां इंडिया से मुकाबला हो सकता है।
- नौमान- ऐसा है तो फिर ब्रॉडकास्टर उछालें मारेगा (सबसे ज्यादा खुशी होगी)।
- राशिद- इस बार हम जीतेंगे।
- नौमान- वो (भारतीय प्लेयर) आंखें बंद कर लेंगे? पट्टी बांध लेंगे? राशिद भाई अब आप रात में बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं।
वीडियो क्रेडिट- सोशल मीडिया।
सेमीफाइनल में इंडिया-पाकिस्तान मैच नहीं होगा
दरअसल, जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में इंडिया और पाकिस्तान की टीमें अलग-अलग टीम से सीधे क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। दोनों टीम के बीच फाइनल या ब्रॉन्ज मेडल मैच होने की ही उम्मीद है।
इसके बाद सेमीफाइनल होगा, लेकिन फॉर्मेट को देखें तो इस स्टेज में भी इंडिया-पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं होगा। इन दोनों टीम के बीच सिर्फ गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल मैच में ही टक्कर संभव है।

दोनों टीम के बीच एक मैच की उम्मीद
वो भी तब जब इंडिया और पाकिस्तान दोनों टीमें अपने सेमीफाइनल एक साथ जीतें या हारें। यदि इंडिया जीती और पाकिस्तान हारी तो मैच नहीं होगा। या पाकिस्तान जीती और इंडिया हारी तब भी नहीं होगा।
यदि सेमीफाइनल में इंडिया और पाकिस्तान दोनों जीतती हैं, तो उनके बीच फाइनल होगा। यदि दोनों हारती हैं तो दोनों के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच होगा।

